तलाक की अर्जी के बाद 1200 फोन कॉल से तनाव में आए तेज प्रताप, तबीयत बिगड़ी

नई दिल्ली। लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने जिस तरह से अपनी पत्नी एश्वर्या को तलाक देने का फैसला लिया है, उसके बाद लगातार वह सुर्खियों में बने हुए हैं। जबसे तेज प्रताप ने तलाक की अर्जी दी है वह काफी तनाव में हैं। तलाक के बाद से अबतक तेज प्रताप को 1200 से अधिक फोन कॉल आ चुके हैं जिसकी वजह से वह काफी तनाव में हैं और फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। तलाक की अर्जी देने के बाद तेज ने कई मीडिया चैनल्स को इंटरव्यू भी दिया है, लेकिन अब यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

पिता से की मुलाकात

पिता से की मुलाकात


लगातार फोन कॉल से तनाव में आए तेज को शनिवार को रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए गए। इस दौरान जब वह मीडिया के सवालों का जवाब देद रहे थे तो वह काफी भावुक हो गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह अपनी तलाक की अर्जी को वापस नहीं लेंगे। यही नही तेज ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री भी कहें तो भी वह अपना तलाक वापस नहीं लेंगे। तेज ने तलाक की अर्जी दायर करने के बाद अपनी पत्नी पर भी कई आरोप लगाए हैं।

सुर्खियों में तेज

सुर्खियों में तेज

शुक्रवार को तेज ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी दायर की थी, जिसके बाद यह खबर मीडिया की सुर्खियां बन गई थी। इस खबर के सामने आने के बाद से ही यादव परिवार में काफी हलचल मची हुई है और परिवार इस बात की कोशिश कर रहा है किसी तरह से इस रिश्ते को संभाल कर रखा जाए। लेकिन तेज ने साफ कर दिया है कि वह अपनी इस अर्जी को वापस नहीं लेंगे, एक बार तीर कमान से छूट गया तो वह उसे वापस नहीं लेंगे।

29 नवंबर को सुनवाई

29 नवंबर को सुनवाई

माना जा रहा था कि लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद सबकुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन तेज ने साफ कर दिया है कि वह अपने फैसले से पलटेंगे नहीं। तेज प्रताप की तलाक की अर्जी पर 29 नवंबर को सुनवाई होगी। तेज प्रताप ने अपनी पत्नी पर कई आरोप लगाए, उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी उनसे काफी झगड़ा करती है। उसने काफी उच्च संस्थान में शिक्षा हासिल की है, हम दोनों का मेल बिल्कुल बेमेल है। तेज ने कहा कि मेरी शादी मेरी मर्जी के बिना कराई गई है, मैंने शादी के लिए मना किया था।

इसे भी पढ़ें- ऐश्‍वर्या ने मेरे ऊपर पानी फेंका, मारपीट भी हुई, पढ़ें तेज प्रताप की तलाक अर्जी के सारे खुलासे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+