तेज प्रताप के गुस्से का हुआ असर, उनके 'भक्त' राजेंद्र पासवान को RJD ने बनाया प्रदेश महासचिव

पटना। पिछले दो दिनों से तेज प्रताप और तेजस्वी यादव को लेकर मीडिया में काफी हलचल रही, कहा गया कि लालू के दोनों लाल के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है, लालू-राबड़ी के बड़े पुत्र तेज प्रताप अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के बढ़ते कद की वजह से असुरक्षित हो गए हैं और इसी वजह से दोनों के बीच में मनमुटाव चल रहा है।

तेज प्रताप ने दी थी सफाई

हालांकि इन सारी बातों का पुरजोर खंडन करते हुए तेज प्रताप ने कहा था कि वो पार्टी में कुछ लोगों की अनदेखी से परेशान हैं, ना कि तेजस्वी से, वो तो उनका छोटा भाई है, कुछ लोग जानबूझकर मेरे और उसके बीच में गलतफहमी पैदा करना चाहते हैं, वो मेरे जिगर का टुकड़ा है, उससे कोई नाराजगी नहीं है।

तेज प्रताप हुए थे गुस्सा

तेज प्रताप हुए थे गुस्सा

इसके बाद तेज प्रताप ने कहा था कि राजद पार्टी में कुछ वरिष्ठ नेतागण युवाओं की अनदेखी कर रहे हैं और उनकी कोई सुन नहीं रहा, जिसके बाद लालू के परिवार को लेकर काफी कुछ कहा गया लेकिन अब तेज को अपने पापा का साथ मिल गया है और इसी वजह से तेज प्रताप जो चाहते थे, वो हो गया है।

तेज प्रताप के करीबी कहे जाने वाले राजेंद्र पासवान

तेज प्रताप के करीबी कहे जाने वाले राजेंद्र पासवान

तेज प्रताप के करीबी कहे जाने वाले राजेंद्र पासवान को प्रदेश महासचिव बना दिया है। इस बात की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि पार्टी के लिए उनके योगदान को देखते हुए जिम्मेदारी दी गई है। महासचिव बनने से गदगद राजेंद्र पासवान ने खुद को तेजप्रताप यादव का भक्त बताया।

राजेंद्र पासवान को लेकर हुआ था विवाद

राजेंद्र पासवान को लेकर हुआ था विवाद

हालांकि आपको बता दें कि विवाद राजेंद्र पासवान को लेकर ही उठा था, तेज चाहते थे कि इन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहते थे, जिसको लेकर विवाद शुरू हुआ था और इसी बात से नाराज होकर तेज प्रताप ने अपना गुस्सा ट्विटर पर निकाला था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि वे 'अर्जुन' को हस्तिनापुर की गद्दी सौंपकर खुद द्वारका जाना चाहते हैं। जिसके बाद इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया कि तेज अपने भाई तेजस्वी से खफा है।

तेजस्वी मेरे कलेजे का टुकड़ा: तेज प्रताप यादव

तेजस्वी मेरे कलेजे का टुकड़ा: तेज प्रताप यादव

हालांकि तेज और तेजस्वी दोनों ने मीडिया में बयान दिया कि ये सारी बातें गलत और बेबुनियाद हैं, तेज ने तेजस्वी को अपने जिगर का टुकड़ा कहा था तो वहीं तेजस्वी ने कहा था कि वो मेरे बड़े भाई और मार्गदर्शक हैं। हमारे बीच में कोई मतभेद नहीं है।

ज़रूर पढ़ें: ये हैं आज की चुनिंदा 7 खबरें, क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+