उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल में खाई में गिरी स्कूल बस, 9 बच्चों की मौत

Recommended Video

      Uttarakhand में खाई में गिरी School Van, 9 बच्चों की मौत। वन इंडिया हिंदी

      देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में दर्दनाक हादसा हुआ है। 18 बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में 9 बच्चों की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य जारी है। हादसे में घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया है। ये हादसा प्रतापनगर-कंगसाली-मदननेगी मोटर मार्ग पर हुआ जब वैन कंगसाली के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

      Tehri Garhwal: 7 feared dead after a school bus,rolled down a gorge in Kangsali

      हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। तुरंत रेस्‍क्‍यू कर घायल बच्‍चों को खाई से बाहर निकाला गया और उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मोड़ आने पर ड्राइवर गाड़ी पर से कंट्रोल खो बैठा था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। 10 बच्चे इस हादसे में घायल बताए जा रहे हैं।

      वहीं, बद्रीनाथ हाईवे पर लामबगड़ स्लाइड जोन बस पर बोल्डर गिरने से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग फंसे हुए हैं। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और बचाव कार्य जारी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+