रेप के बाद गर्भवती हुई नाबालिग तो आरोपी ने गर्भपात के लिए खिलाई दवा, मौत

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गर्भपात के लिए दवा खाने के कारण रेप पीड़िता की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग के 6 माह के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई है। परिजनों ने इस मामले में पड़ोस के युवक समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई जबकि आरोपी फरार बताया जा रहा है।

गर्भपात के लिए रेप पीड़िता को खिलाई दवा

गर्भपात के लिए रेप पीड़िता को खिलाई दवा

पुलिस के मुताबिक, पड़ोस के युवक ने नाबालिग से कई बार दुष्कर्म किया था। जब उसे पता चला कि वह गर्भवती हो गई है, वह गर्भपात की दवा लेने का दबाव बनाया। एक दिन घर के बाहर अनजान जगह बुलाकर आरोपी ने नाबालिग को गर्भपात की दवा लेने पर मजबूर किया। जैसे ही नाबालिग ने दवा ली, उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई। इसे देख आरोपी घबरा गया और वह मौके से फरार हो गया। आसपास से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने नाबालिग की हालत देख उसके घरवालों को जानकारी दी, जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

6 माह की गर्भवती थी नाबालिग

6 माह की गर्भवती थी नाबालिग

अस्पताल पहुंचने पर जब घरवालों को ये मालूम हुआ कि नाबालिग गर्भवती थी तो उनके होश उड़ गए। इस बीच, अस्पताल में इलाज के दौरान नाबालिग ने दम तोड़ दिया। कोतवाल बलराम मिश्रा ने बताया कि गर्भपात के लिए दवा खिलाने से मौत का मामला सामने आया है। वहीं, मृतका की मां का कहना है कि पड़ोसी से फसल हेराफेरी करने को लेकर उनके परिवार की रंजिश चल रही है। कई बार दोनों परिवारों के बीच मारपीट भी हो चुकी है। मां ने कहा कि इसी रंजिश में युवक ने नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया।

पड़ोसी युवक सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

पड़ोसी युवक सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पिता की तहरीर पर पड़ोस के युवक और उसके घर के तीन सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाशी में टीम जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+