Teddy Day 2023: क्या है टेडी का ILU कनेक्शन? टेडी बियर कैसे बना प्यार का सिंबल?
'टेडी बियर' आज प्रेम, दया ,दोस्ती और खुशी का पर्याय बन चुका है, वैसे आपको बता दें कि 'टेडी' एक ऐसा गिफ्ट है, जिसे हर वर्ग के लोग पंसद करते हैं।

Who is Teddy Bear? ( 'टेडी बियर' का इतिहास ): इश्क की खुमारी में खोए हुए लोग 'वैलेंटाइन डे वीक' को जमकर सेलिब्रेट कर रहे हैं, इन दिनों वो अपने चाहनेवालों से तोहफे ले भी रहे हैं और दे भी रहे हैं। प्रेमदिवस सप्ताह का आज चौथा दिन है, जिसे दुनिया 'टेडी डे'के रूप में मना रही है, इस दिन लविंग कपल्स एक -दूसरे को टेडी गिफ्ट करते हैं। वैसे आपको बता दें कि 'टेडी डे' एक ऐसा गिफ्ट है, जिसे हर वर्ग के लोग पंसद करते हैं, लड़कियों में तो इसका खासा क्रेज देखा जाता है लेकिन क्या कभी आपने सोचने की कोशिश की आखिर एक 'टेडी बियर' प्यार का सिंबल कैसे बन गया?अगर नहीं तो चलिए आज आपको बताते हैं इसका राज?

थियोडोर टेडी रूजवेल्ट करते थे भालू का शिकार
दरअसल इसके पीछे एक रोचक कहानी है, आज से करीब सवासौ साल पहले की बात है , उस वक्त अमेरिका के राष्ट्रपति थियोडोर टेडी रूजवेल्ट हुआ करते थे, जिन्हें कि भालू का शिकार करने का काफी शौक था, इस बात का पता मिसिसिपी के गवर्नर लॉन्गिनो को जब चला तो उन्होंने थियोडोर टेडी रूजवेल्ट को अपने यहां भालू का शिकार करने के लिए आमंत्रित किया।

राष्ट्रपति ने प्यारे भालू को गले लगा लिया
राष्ट्रपति ने झट से उनका निमंत्रण स्वीकार कर लिया लेकिन बेहतरीन शिकारी होने के बाद भी वो वहां पर एक भी भालू का शिकार नहीं कर पाए, अब सबके सामने राष्ट्रपति की बेइज्जती ना हो इसलिए उनके सहायक ने एक बेबी भालू को पेड़ से बांध दिया और राष्ट्रपति को उस पर गोली चलाने के लिए कहा लेकिन राष्ट्रपति ऐसा कर नहीं पाए, वो बेबी भालू की भोली शक्ल देखकर इस कदर फिदा हुए कि उन्होंने उसे तुंरत पेड़ से खोलकर गले लगा लिया।

राष्ट्रपति को गिफ्ट देने की सोची
उस वक्त राष्ट्रपति की ये खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और तभी एक कार्नूटिस्ट क्लिफोर्ड बेरीमैन ने इस कहानी को अपनी कल्पना के आधार पर एक कार्टून की शक्ल दे दी, जो कि उस वक्त काफी लोकप्रिय हुआ, वो कार्टून पेपर्स में छपा तो एक गरीब खिलौना बनाने वाले पति -पत्नी की नजर भी उस पर पड़ी, उन्होंने पुराने कपड़ों और कागजों की मदद से भालू की शक्ल का एक खिलौना बनाया, जो कि बेहद soft और सुंदर था और उन्होंने इसे राष्ट्रपति को गिफ्ट देने की सोची और इसके लिए कई दिनों तक मीलों पैदल चलकर राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा।

पति -पत्नी ने दिया राष्ट्रपति को तोहफा
जब थियोडोर टेडी रूजवेल्ट को पता चला कि कोई उन्हें गिफ्ट देने के लिए मीलों चलकर उनके पास आया है तो वो खुद उन दोनों पति-पत्नी के पास पहुंचें और उन्हें धन्यवाद दिया। इस पर उन दोनों पति -पत्नी ने उन्हें वो होममेड बियर गिफ्ट किया।
राष्ट्रपति के नाम पर रखा गया खिलौने का नाम
जिसे देखकर थियोडोर टेडी रूजवेल्ट काफी खुश हुए और बोले कि आप लोग बहुत क्रिएटिव हो , बताइए आपको क्या चाहिए। इस पर उस दंपत्ति ने कहा कि क्या वो इस बियर का नाम आपके नाम पर रख सकते हैं, इस पर थियोडोर टेडी रूजवेल्ट भावविभोर हो गए और उन्होंने इसकी परमिशन दे दी और तब से ही सॉफ्ट खिलौने वाला भालू 'टेडी बियर' कहलाने लग गया और ये प्रेम, दया , दोस्ती और खुशी का पर्याय बन गया। पहले ये बच्चों का गिफ्ट बना और फिर यह धीरे -धीरे ये प्यार और कोमलता का सिंबल बन गया।

'टेडी बियर' का हर रंग बहुत कुछ कहता है
तो ये है 'टेडी बियर' का इतिहास, वक्त बदलते-बदलते 'टेडी बियर'के कई रूप भी बदल गए और आज ये बहुत सारे अलग-अलग रूपों में नजर आता है। वैसे आप भी अगर अपने पार्टनर को ये गिफ्ट करना चाहते हैं तो आपको इसके रंग के मतलब के बारे में भी पता होना चाहिए क्योंकि जिस तरह से अलग-अलग रंगों के गुलाबों का अलग-अलग अर्थ होता है, ठीक उसी तरह से अलग-अलग रंगों वाले 'टेडी बियर' का भी अलग-अलग मतलब होता है, जो कि निम्नलिखित है ..
- पिंक 'टेडी बियर' का अर्थ आपके पार्टनर को आप स्वीकार हैं।
- रेड 'टेडी बियर' का सीधा अर्थ ये है कि वो आपसे प्यार करता है।
- ब्लू 'टेडी बियर'का मतलब ये है कि वो आपको समुद्र की गहराईयों इतना प्यार करता है।
- ग्रीन 'टेडी बियर' का अर्थ ये है कि वो आपके लिए जिंदगी भर इंतजार कर सकता है।
- ऑरेंज 'टेडी बियर'का अर्थ है कि पार्टनर ने आपको यस बोल दिया है।
- ब्लैक 'टेडी बियर' का अर्थ है कि पार्टनर ने आपको रिजेक्ट कर दिया है।
- व्हाइट 'टेडी बियर' का अर्थ है कि पार्टनर आपसे ब्रेकअप करते हुए किसी और के साथ रिलेशनशिप में है।
- यलो 'टेडी बियर' का अर्थ दोस्ती होता है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications