विश्वकप मैच में देखने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, पड़ा दिल का दौरा, जल्द होने वाली थी शादी

विश्वकप 2023 के फाइन मैच में भारत की हार के बाद भारत के क्रिकेट प्रेमियों को निराशा हाथ लगी। इस बीच आंध्र प्रदेश के एक तकनीशियन की दिल का दौरा पड़ने के वजह से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भारत को विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारते देखकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ज्योति कुमार यादव (32) को घातक कार्डियक अरेस्ट आया। जिसके चलते उनकी हालत गंभीर हो थी।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट वर्ल्डकप के दौरान टीम इंडिया से क्रिकेट प्रेमियों को काफी उम्मीदें थी। हालांकि भारतीय टीम ने मैच में अपनी पूरी ताकत झोंक दी लेकिन आस्ट्रोलिया को जीत से रोका नहीं जा सका। ऐसे में मुकाबला देख रहे भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के चेहरे पर निराशा और हताशा के भाव देखे गए। इस बीच दिल का दौरा पड़ने से आंध्र प्रदेश के एक क्रिकेट प्रेमी की मौत हो गई।

Andhra Technician died World Cup final

विश्वकप 2023 का फाइनल मुकाबला देख रहे 32 वर्षीय आंध्र प्रदेश के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ज्योति कुमार यादव को भारत की हार के बाद दिल का दौरा पड़ गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना रविवार देर रात भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट विश्व कप फाइनल मैच के दौरान हुई, जब वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ मैच देख रहे थे। इस दौरान ज्योति कुमार अचानक गिर पड़े और अचेत हो गए। बाद में उन्हें उन्हें तुरंत तिरूपति के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

ज्योति सेवानिवृत्त तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) कर्मचारी के बेटे थे। उन्होंने हाल ही में कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर की पढ़ाई पूरी की थी। वे घर से एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल के तौर पर काम कर रहे थे। न्यूज एजेंसी के आईएएनएस के मुताबिक ज्योति यादव जल्द ही शादी करने वाले थे।

वहीं वर्ल्डकप में भारत की हार के बाद पश्चिम बंगाल में एक 23 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्यों ने कहा कि वो टीम इंडिया की हार के बाद सदमे में था और अपने कमरे में खुद को फांसी लगा ली। मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+