दर्दनाक हादसा: एयर इंडिया विमान के इंजन में फंसने से एक ग्राउंड स्टाफ की मौत
मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर बुधवार रात नौ बजे एक दुखद हादसा उस समय हुआ जब एयर इंडिया के विमान के इंजन में एक ग्राउंड स्टाफ फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह रात करीब 9 बजे की है जब एयरइंडिया कि विमान संख्या AI 619 मुंबई से हैदराबाद के लिए उड़ान भरने जा रहा था।
जो जानकारी मिल रही है उसके हिसाब से मृतक कर्मचारी टेक्निशियन था और विमान के उड़ान भरने के समय इंजन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई उसे अस्पताल ले जाने का भी मौका नहीं मिला। यह हादसा मुंबई एयरपोर्ट के T2 टर्मिनल पर हुआ।
Air India ground staff dies after being sucked by an aircraft's engine at Mumbai airport.(Last night visuals) pic.twitter.com/xBNWL60Stp
— ANI (@ANI_news) December 17, 2015 एयर इंडिया के सीएमडी अश्वनी लोहानी ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए टेक्निशियन की मौत पर गहरा दुख जताया है।
Very sad incident, have given investigation orders-Mahesh Sharma,MoS,Civil Aviation on Air India ground staff death pic.twitter.com/FzBA0JqPWw
— ANI (@ANI_news) December 16, 2015 












Click it and Unblock the Notifications