सीएम केसीआर के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, फार्महाउस में कराई गई इमरजेंसी लैंडिग
बीआरएस सुप्रीमो और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव को ले जा रहे हेलीकॉप्टर में सोमवार को तकनीकी खराबी देखने को मिली। जिसके चलते उसे वापस उनके फार्महाउस पर लौटना पड़ा। जहां से कुछ देर पहले उसने उड़ान भरी थी।
सोमवार को केसीआर तेलंगाना इलेक्शन को लेकर इसी हेलीकॉप्टर से चुनावी सभा करने के लिए देवराकादरा जा रहे थे। जिसके बाद एविएशन कंपनी ने केसीआर के लिए दूसरे हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की।

सूत्रों के मुताबिक तकनीकी खराबी आने के कारण हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने के 10 मिनट बाद वापस सीएम के फार्महाउस में लैंड करना पड़ा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, पायलट की सतर्कता के चलते अचानक आई तकनीकी गड़बड़ी का पता चल गया।
जिसके बाद पायलट ने हेलीकॉप्टर को सीएम केसीआर के फार्म हाउस की ओर मोड़ दिया और सुरक्षित लैंड करवा दिया। एविएशन कंपनी ने सीएम के लिए दूसरे हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की है। हालांकि इस देरी बाद भी केसीआर दिन की चुनावी रैलियां तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रखेंगे।
गौरतलब है कि राज्य की 119 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का आयोजन 30 नवंबर को किया जाएगा। वहीं 3 दिसंबर को अन्य राज्यों के चुनाव नतीजों के साथ इसके भी परिणाम आएंगे। बता दें कि, गजवेल निर्वाचन क्षेत्र में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख एवं मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी ने उनके खिलाफ उनके ही पूर्व एटाला राजेंद्र को उतारा है। इस सीट पर उनके बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications