यूपी के बर्बाद हो गए किसानों के आंसू पोंछते मोदी के मंत्री
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री नीतिन गडकरी की अगुवाई में कई मंत्री इन दिनों उत्तर प्रदेश की खाक छान रहे हैं। ये पता लगा रहे हैं कि हाल के दिनों में मेरठ, आगरा, अलीगढ़, मथुरा वगैरह में बारिश, ओलावृष्टि और तूफान के कारण कितनी फसलें बर्बाद हुईं। इस टोली में केन्द्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल सिंह भी हैं। केन्द्रीय चीम प्रभावित इलाकों का दौरा करके राज्य सरकार को केन्द्र सरकार से मदद की बाबत धन दिलाएगी।

रबी की फसल
दरअसल बारिश, ओलावृष्टि और तूफान ने कानपुर से लेकर अलीगढ़ तक पूरी रबी की फसल को नष्ट कर दिया है। किसानों को इस संकट से निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन से लेकर केन्द्र सरकार के पास कोई आपात योजना नहीं है।
कटने को थी अरहर
जानकारी के अनुसार,गेहूं, चना, सरसों और अरहर की फसल कटने को तैयार थी लेकिन इस बारिश ने सारी फसल स्वाहा कर दी। पिछले साल बारिश नहीं हुई थी इसलिए खरीफ की फसल चौपट हुई थी अब रही-सही कसर मार्च की इस बारिश ने पूरी कर दी।
वरिष्ठ लेखक पत्रकार शंभूनाथ शुक्ल ने कहा कि हो सकता है कि यह इलाका और व्यापक हो मगर मैं इतने सीमित इलाके का जिक्र इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मुझे इन्हीं इलाकों से फोन आए।
जानकार कहते हैं कि सरकार को किसानों के आंसुओं को पोंछना होगा इस संकट की घड़ी में।यह देश की बदनसीबी है कि रबी के सबसे बड़ा उत्पादक क्षेत्र मौसम की भारी मार का शिकार हो रहा है।
मौसम की मार
लेकिन मौसम की इस मार का खामियाजा सिर्फ किसान को ही नहीं भुगतना पड़ेगा वरन शहरी मध्यवर्ग भी खाद्यान्नों की बढ़ी कीमतों के लिए और भुगतान को तैयार रहे। सरकार अभी से चेत जाए तो किसान और मध्यवर्ग दोनों की नुकसान की कुछ भरपाई तो की ही जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications