स्कूल में 'बदतमीज दिल' के गाने पर टीचर्स का डांस, वायरल हुआ VIDEO
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें स्कूल की टीचर्स रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के गाने 'बदतमीज दिल' पर डांस करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियों में टीचर्स की पूरा झुंड दिखाई दे रहा है और सभी डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो के शुरुआत में बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं जो स्कूल के कैंपस में डांस कर रहे हैं। यह वीडियो अरियान साह नामक फेसबुक हैंडल से पोस्ट किया गया है।

वायरल हो रहा यह वीडियो पश्चिम बंगाल के अलिपुर द्वार का बताया जा रहा है। जहां एक स्कूल में कोई फंक्शन चल रहा था जिसमें एक साइड में स्टूडेंट्स डांस कर रहे हैं तो दूसरी ओर से टीचर्स डांस करती हुई नजर आ रही है। लेकिन इस बीच किसी ने इस वीडियो को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
इस वीडियो में टीचर्स लोगों का डांस करने का अंदाज भी बिल्कुल अलग है। स्कूल के बरामदे में एक साथ कई टीचर्स खड़े होगकर गाने पर डांस कर रहे हैं। बता दें कि अगले महीने 5 सितंबर को टीचर्स डे हैं। इस दिन भारत के पहले उप-राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन होता है। जिसके उपलक्ष्य में पूरे देश में 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है। ऐसे में टीचर्स डे से ठीक पहले अध्यापकों का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
यह भी पढ़ें- ये विकलांग चायवाला 'कमाता' है 1 करोड़ 90 लाख रुपये सालाना, लेखपाल ने जारी किया आय प्रमाणपत्र












Click it and Unblock the Notifications