शिक्षक भर्ती घोटाला: पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी 2 दिन की ED कस्टडी में, सुबह किया गया था गिरफ्तार

शिक्षक भर्ती घोटाला: पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी हुए गिरफ्तार, कल करीबी के घर से मिले थे 20 करोड़

कोलकाता, 23 जुलाई: पश्चिम बंगाल के मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को राज्य में कथित शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया। पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी एक करीबी सहयोगी से 20 करोड़ कैश बरामद किए जाने के एक दिन बाद हुई है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, "रात भर की पूछताछ के बाद पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें ईडी कार्यालय ले जाया जा रहा है।" कोर्ट ने उन्हें दो दिन के लिए ईडी की कस्टडी में भेज दिया है।

Recommended Video

    Partha Chatterjee Arrested: ममता बनर्जी के मंत्री को ED ने किया गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी | News
    Partha Chatterjee

    पार्थ चटर्जी, वर्तमान में पश्चिम बंगाल के उद्योग और वाणिज्य मंत्री हैं। ये घोटाला उस वक्त का है, जब उनके पास शिक्षा विभाग था। ईडी ने एक बयान में कहा, "उक्त राशि (20 करोड़) शिक्षक भर्ती घोटाले के अपराध की आय से जुड़ा हो सकता है।''

    शुक्रवार की रात ईडी ने कोलकाता हाईकोर्ट के निर्देश पर पार्थ चटर्जी के घर समेत उनके करीबियों के घर पर छापेमारी की थी। ईडी को पार्थ चटर्जी सहयोगी के रूप में जानी जाने वाली अर्पिता मुखर्जी के घर पर छापेमारी के दौरान 20 करोड़ कैश मिले थे। अर्पिता मुखर्जी के घर में 2000 और 500 के 20 करोड़ रुपये के नोट नकद में थे। छापेमारी की अगली सुबह शनिवार को पार्थ चटर्जी को उनके घर से ईडी ने गिरफ्तार किया है।

    अर्पिता मुखर्जी के परिसर से 20 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पार्थ चटर्जी के अलावा, ईडी ने शिक्षा राज्य मंत्री परेश सी अधिकारी, विधायक माणिक भट्टाचार्य और अन्य पर भी लगाए हैं।

    कोर्ट दो दिन की हिरासत में भेजा

    पार्थ चटर्जी को कोर्ट ने दो दिन की प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी में भेजा गया। फिलहाल वे अस्वस्थ हैं। जिसके चलते ईडी के अधिकारी उन्हें कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल लेकर पहुंचे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+