गुरुजी की घटिया हरकत: छात्राओं को दिखाते थे ब्लू फिल्म, चप्पलों से हुई पिटाई

यह मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव शहर के मोहल्ला वजीरगंज का है। वजीरगंज में स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव उन्नाव के मोहल्ला आदर्श नगर में रहते हैं। आरोपी गुरुजी शरीर से विकलांग जरूर हैं, मगर शातिर दिमाग हैं। इसका नमूना उन्होंने विद्यालय में पेश किया। छात्राओं की तकरीबन पर एक दर्जन महिलाओं का आक्रोशित समूह विद्यालय में घुसा।
आरोपी शिक्षक से उनकी नोकझोंक हुई, उसके बाद एक महिला ने पहले थप्पड़ों से, फिर चप्पलों से उनकी पिटाई कर दी। नजारा देखक हतप्रभ दो महिला शिक्षामित्रों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बेसिक शिक्षाधिकारी मुकेश कुमार ने घटना की पुष्टि होने के बाद आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए आरोपपत्र तैयार करने के निर्देश दिए। खंड शिक्षाधिकारी उपेंद्र तिवारी की तहरीर पर आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications