टीडीपी महासचिव नारा लोकेश ने संपन्न की युवा गलम यात्रा, 226 दिनों में 100 विधानसभा सीटों को कवर किया
आंध्र प्रदेश चुनाव 2024 के लिए पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी चुनावी अभियान में कमर कस कर उतर चुकी है। वहीं टीडीपी महासचिव और पार्टी प्रमुख नायडू के बेटे नारा लोकेश ने अपनी युवा गलाम पदयात्रा संपन्न कर ली। नारा लोकेश ने सोमवार को विशाखापत्तनम के गजुवाका विधानसभा क्षेत्र के शिवाजी नगर में अपनी इस यात्रा का समापन किया। नारा लोकेश 226 दिनों में 100 विधानसभा सीटों को कवर किया।

लोकेश ने वॉकथॉन के समापन को चिह्नित करते हुए एक तोरण का अनावरण किया। वहीं नारा लोकेश की पदयात्रा संपन्न होने पर टीडीपी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और नारे लगाए। युवा गलाम पदयात्रा के अंतिम दिन नारा लोकेश की मां भुवनेश्वरी और उनके परिवार के अन्य सदस्य और टीडीपी के प्रदेश अध्यक्ष के अत्चन्नायडू ने भी हिस्सा लिया।
बता दें टीडीपी महासिव नारा लोकेश ने 27 जनवरी को चित्तूर जिले के कुप्पम में यात्रा शुरू की थी। शुरुआत में, उन्होंने 400 दिनों तक 4,000 किलोमीटर चलने और श्रीकाकुलम जिले के इच्छापुरम में यात्रा का समापन करने की योजना बनाई थी लेकिन आंध्र प्रदेश कौशल विकास निगम घोटाला मामले में उनके पिता की गिरफ्तारी के बाद नारा लोकेश को अपनी इस यात्रा को दो माह से अधिक समय तक के लिए निलंबित करना पड़ा। वहीं अब जब आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इस कारण उन्होंने अपनी पदयात्रा छोटी करने का फैसला किया।
युवा गलम पदयात्रा उसी स्थान पर समाप्त हुई जहां टीडीपी सुप्रीमो और उनके पिता एन चंद्रबाबू नायडू ने 2013 में अपनी 'वस्तुन्ना मी कोसम' पदयात्रा पूरी की थी।
इस पदयात्रा के दौरान टीडीपी महासचिव नारा लोकेश ने पद्मशाली समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की, उन्होंने कहा जगन ने वादा किया था कि बीसी (पिछड़ा वर्ग) सरकार की रीढ़ होंगे, लेकिन उन्होंने उन्हें पूरी तरह से धोखा दिया है। कम से कम 55 हथकरघा श्रमिकों ने अपना जीवन समाप्त कर लिया है YSRC नियम के तहत, उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को सांत्वना तक नहीं दी, कोई अनुग्रह राशि देना तो दूर की बात है।
बता दें 20 दिसंबर को विजयनगरम में भोगापुरम के पास पोलिपल्ली में एक सार्वजनिक बैठक 'युवा गलम - नवसाकम' आयोजित की जाएगी। टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू और जेएसपी प्रमुख पवन कल्याण उपस्थित रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications