टीडीपी विधायक ने पीएम मोदी को कहा गद्दार, दिमागी दिवालिया बता भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत
टीडीपी विधायक ने पीएम मोदी को कहा गद्दार, भाजपा ने कहा, फिनाइल से साफ करो इनका मुंह
नई दिल्ली। तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के विधायक नंदामुरी बालकृष्ण के पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर भाजपा ने उनसे माफी मांगने की मांग की है, वहीं उनके खिलाफ पुलिस में भी शिकायत की गई है। भाजपा नेताओं ने कहा है कि वो दिमागी दिवालिया हो गए हैं। पीएम मोदी को आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के वादे से मुकरने वाला बताते हुए अभिनेता से नेता बने बालकृष्ण ने शुक्रवार को कहा था कि वो 'गद्दार' है और अगर वो जनता के बीच आ जाएं तो जनता उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटेगी। इतना ही नहीं भारत माता भी मोदी की रक्षा नहीं करेगी बल्कि बंकर में भी छुपे तो भारत मां उन्हें जला देगी। टीडीपी विधायक ने इससे भी आगे जाते हुए कई असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल पीएम के लिए किया था।

पीएम ने वादा करके नहीं दिया आन्ध्र को विशेष दर्जा
शुक्रवार को विजयवाड़ा में आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने राज्य को विशेष दर्जे की मांग को लेकर एक दिन का अनशन किया। बालकृष्ण ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी पर निशाना साधा और कई ऐसे शब्द भी कह गए जिनको लेकर अब हंगामा हो रहा है। बालकृष्ण ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के साथ धोखा किया है और जनता इसके लिए उन्हें सबक सिखाएगी।

भाजपा नेताओं ने बालकृष्ण के खिलाफ राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
आन्ध्र प्रदेश भाजपा नेताओं ने शनिवार को तेलुगू देशम पार्टी विधायक एन बालकृष्ण के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग करते हुए विष्णुकुमार राजू के नेतृत्व में राज्यपाल को ज्ञापन दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिस तरह के शब्द प्राधानमंत्री के लिए इस्तेमाल हुए हैं, वो बर्दाश्त किए ही नहीं जा सकते। भाजपा नेताओं ने कहा है कि बालकृष्ण के मुंह को फिनाइल से धोए जाने की जरूरत है। भाजपा के एमएलसी रामचंद्रन राव ने बालकृष्ण के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है।

टीडीपी की है प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग
आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर तेगुलु देशम पार्टी लगातार मांग कर रही है। पार्टी के सांसदों ने संसद में भी इसके लिए बजट सत्र में लगातार प्रदर्शन किया तो राज्य में भी वो सड़कों तक ले गए हैं। आन्ध्र के सीएम चंद्रबाबी नायडू केंद्र सरकार पर अपना वायदा नहीं पूरा करने का आरोप लगा रहे हैं। टीडीपी केंद्र सरकार में शामिल थी लेकिन बीते माह उनकी पार्टी के तमाम सांसदों ने मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया था पार्टी एनडीए से अलग हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications