YSR कांग्रेस-TDP में घमासान, पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू ने की आंध्रा में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

अमरावती, 21 अक्टूबर: आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी और विपक्ष पार्टी में जमकर घमासान चल रहा है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी पर विपक्षी दल टीडीपी के दफ्तर में तोड़फोड़ और कई नेताओं का गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद गुरुवार को टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर दी।

TDP Chandrababu Naidu

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी के चीफ एन चंद्रबाबू नायडू ने मीडिया में कहा कि तेलुगु देशम पार्टी के कार्यालय पर हमला कोई छिटपुट नहीं बल्कि एक अराजकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था की पूरी तरह से विफल है। मैं राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करता हूं।

इसी के साथ चंद्रबाबू नायडू ने आगे कहा कि राज्य सरकार संगठित माफिया गिरोहों के लिए जिम्मेदार है। देश में जहां भी गांजा जब्त किया गया है, उसकी उत्पत्ति आंध्र प्रदेश से हुई है। राज्य में 25,000 एकड़ से अधिक में 8,000 करोड़ रुपये की गांजे की खेती की जा रही थीं। हम तब तक लड़ेंगे जब तक राज्य नशा मुक्त नहीं हो जाता।

आपको बता दें कि राज्य के मंगलागिरी में वाईएसआरसीपी के कार्यकर्ताओं ने टीडीपी के ऑफिस में तोड़फोड़ की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, यहीं नहीं टीडीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पट्टाभि राम के घर पर भी हमला बोला था। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि टीडीपी नेता ने मुख्यमंत्री जगन रेड्डी के लिए असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया था। वहीं इस बवाल के पीछे टीडीपी का लगातार सत्तारुढ़ पार्टी पर ड्रग्स माफियाओं के साथ सांठगाठ का आरोप लगाना है। टीडीपी इसके पीछे गुजरात में पकड़ी गई 3 हजार किलो ड्रग्स के मामले में विजयवाड़ा के पते का खुलासा होने पर हमलावर हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+