नगर निगम स्कूलों के शिक्षा विभाग में विलय को TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने बताया साजिश, लगाया ये आरोप
नगर निगम स्कूलों के शिक्षा विभाग में विलय को TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने बताया साजिश, लगाया ये आरोप
विजयवाड़ा, 09 जून: आंध्र प्रदेश सरकार अपने राज्य के नगर निगम के अंडर में चलने वाले स्कूलों को शिक्षा विभाग में विलय करने की योजना बनाई है। नगर निगम के स्कूलों का शिक्षा विभाग में विलय के प्रस्ताव का विरोध करते हुए टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को इस कदम को साजिश करार दिया है। उन्हें संदेह था कि सरकार राज्य के 2,115 नगरपालिका स्कूलों की संपत्ति पर कब्जा करने का प्रस्ताव लेकर आई है।

टीडीपी प्रमुख नायडू ने प्रदेश सरकार से सवाल किया है कि जब नगर निगम के स्कूल अच्छे परिणाम ला रहे हैं तो विलय की आवश्यकता क्यों आन पड़ी है। ये स्कूल 160 से अधिक वर्षों से गरीब वर्गों के छात्रों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा वाईएसआरसी सरकार ने पिछले झटके से कोई सबक नहीं सीखा। जब सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रबंधन ने इसी तरह की विलय योजना के खिलाफ सफलतापूर्वक कानूनी लड़ाई लड़ी थी।
नायडू ने आरोप लगाया कि उस समय सरकार ने सहायता प्राप्त संस्थानों को जबरन अपने कब्जे में लेने की नापाक योजना बनाई थी। उन्होंने पूछा यदि शिक्षा विभाग में विलय कर दिया गया तो नगर निगम के स्कूलों में गैर-शिक्षण कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कौन करेगा? उन्होंने कहा कि वर्तमान में नगर निकाय बिजली बिल वहन करने के अलावा नगर निगम के स्कूलों में गैर-शिक्षण कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर रहे हैं।
वाईएसआरसी सरकार के इस अडि़यल रवैये की निंदा करते हुए नायडू ने कहा कि नगर निगम के स्कूल के शिक्षकों ने पहले ही इस कदम पर अपनी चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार की उलटी विलय योजना नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले 4.5 लाख से अधिक गरीब बच्चों के भविष्य को नष्ट कर देगी।"












Click it and Unblock the Notifications