Tawang faceoff: खड़गे बोले- हमारी बात नहीं सुनी गई, इस वजह से हमने किया वॉकआउट

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल के मुद्दे पर सदन में बयान दिया, लेकिन विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। मल्लिकार्जुन खड़गे के मुताबिक सरकार उनकी बात नहीं सुन रही।

congress

Recommended Video

    Untitled

    अरुणाचल प्रदेश के तवांग में हाल ही में चीनी सेना ने नापाक हरकत की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। फिलहाल LAC पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसको लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को संसद में जवाब दिया। इस दौरान विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया और बाद में सदन से वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस मुद्दे को लेकर सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई है।

    संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए खड़गे ने कहा कि हमें सदन के नेता और राज्यसभा के उपसभापति ने कहा कि हमें स्पष्टीकरण का मौका दिया जाएगा लेकिन उन्होंने नहीं दिया और हमारी बात सुनने को तैयार नहीं थे। यह देश के लिए अच्छा नहीं है। जब उन्होंने हमें स्पष्टीकरण नहीं दिया तो विपक्षी दलों के सभी नेताओं ने वॉकआउट करने का फैसला किया। हम अपने देश की एकता और अखंडता के लिए एक साथ खड़े हैं, हम अपने सैनिकों के साथ हैं। खड़गे ने आगे कहा कि रक्षामंत्री ने अपना पढ़ा और बाहर चले गए। वो किसी स्पष्टीकरण या चर्चा के लिए तैयार नहीं थे। इसका राजीव गांधी फाउंडेशन के लाइसेंस रद्द करने के मुद्दे से कोई संबंध नहीं है। अगर हमारी गलती है तो हमें फांसी पर लटका दो।

    राजनाथ ने कही ये बात
    वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में कहा कि मैं इस सदन को यह बताना चाहता हूं कि हमारे किसी भी सैनिक की मृत्यु नहीं हुई है और ना ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। भारतीय सैन्य कमांडरों के समय पर हस्तक्षेप के कारण PLA सैनिक अपने स्थानों पर वापस चले गए। इस घटना के बाद क्षेत्र के स्थानीय कमांडर ने 11 दिसंबर 2022 को अपने चीनी समकक्ष के साथ स्थापित व्यवस्था के तहत एक फ्लैग मीटिंग की और इस घटना पर चर्चा की। रक्षामंत्री ने आगे कहा कि मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सेनाएं हमारी भौमिक अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और इसके खिलाफ किसी भी प्रयास को रोकने के लिए सदैव तत्पर हैं। मुझे विश्वास है कि यह सदन हमारी सेनाओं की वीरता और साहस को एक स्वर से समर्थन देगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+