खुशखबरी: आसान हुआ तत्काल टिकट करवाना,1 मिनट में बनेंगे 14 हजार टिकट

नयी दिल्ली। रेलवे आपको बड़ी राहत की खबर दे रही है। इस खबर को पढ़ने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। आपको बता दें कि अब आपके लिए तत्काल टिकट करवाना आसान हो गया है। रेलवे ने नई प्रणाली शुरु कर तत्काल की मुश्किलों का हल कर दिया है। [ संकेत जो बताते हैं कि आपके घर में हो सकता है आत्मा का वास ]

irctc

रेलवे ने आईआरसीटीसी की वेबसाइट को अपग्रेड करते हुए उसमें दो नए सर्वर जोड़े हैं। इससे अब इस वेबसाइट पर प्रति मिनट टिकट बुकिंग की क्षमता लगभग दो गुना बढ़ गई है। यानी अब दोगुनी रफ्तार से टिकटें कटेगी। 1 जून को उच्च क्षमता वाले दो सर्वर लगाए गए हैं। इस सुविधा के बाद अब तत्काल टिकट बुकिंग क्षमता जो कि पहले प्रति मिनट 7200 टिकट थी, बढ़कर 14,000 टिकट प्रति मिनट हो गई है।

यानी अब आपको तत्काल के झंझटों में थोड़ी आसानी हो गई है। आपको बता दें कि IRCTC की वेबसाइट से प्रतिदिन लगभग 4 लाख तत्‍काल टिकट (करीब 2.5 लाख पीएनआर) बुक कराए जाते हैं इनकी बहुत ज्‍यादा मांग को देखते हुए इसे लोहे के चने चबाने जैसा माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+