मुश्किल वक्त में कोरोना मरीजों की सांसें थामेगा टाटा, ऑक्सीजन सप्लाई के लिए उठाया बड़ा कदम

मुश्किल वक्त में कोरोना मरीजों की सांसें थामेगा टाटा, ऑक्सीजन सप्लाई के लिए उठाया बड़ा कदम

नई दिल्ली, 22 अप्रैल: दुनिया भर में कोरोना वायरस के लिहाज से सबसे ज्यादा स्थिति भारत की खराब है। भारत में गुरुवार (22 अप्रैल) को बीते 24 घंटे में 3 लाख 14 हजार से ज्यादा नए कोरोना मामले सामने आए हैं और हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। ये अब तक के एक दिन में आने वाले कोरोना के सबसे ज्यादा आंकड़े हैं। कोरोना की दूसरी लहर अचानक बढ़ने से देश भर में कोविड-19 बेड्स, ऑक्सीजन, आईसीयू बेड्स, वेंटिलेटर और रेमडेसिविर की भारी किल्लत हो रही है। जिसमें से सबसे ज्यादा मारामारी मेडिकल ऑक्सीजन की है। कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए मेडिकल ऑक्सीन जरूरी बताया जा रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए देश का सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप ने इस मुश्किल वक्त में मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। टाटा ग्रुप ने घोषणा की है कि लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन ले जाने के लिए 24 क्रायोजेनिक कंटेनरों का आयात करेगा और साथ ही देश में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने में मदद करेगा।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Oxygen सप्लाई के लिए Tata Group 24 कंटेनर्स का करेगा आयात | वनइंडिया हिंदी
    टाटा ग्रुप ने कहा- इस महामारी के वक्त में हम कोरोना लड़ाई में साथ हैं

    टाटा ग्रुप ने कहा- इस महामारी के वक्त में हम कोरोना लड़ाई में साथ हैं

    टाटा ग्रुप ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट ट्वीट कर जानकारी दी है कि टाटा ग्रुप लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन परिवहन के लिए 24 क्रायोजेनिक कंटेनरों का आयात कर रहा है। साथ ही देश में ऑक्सीजन की कमी को कम करने में मदद कर रहा है।

    एक अन्य ट्वीट में टाटा ने कहा, ''पीएम नरेंद्र मोदी की भारत के लोगों से अपील प्रशंसनीय है। हम टाटा ग्रुप कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए यथासंभव प्रयास कर रहे हैं। देश में हो रही है ऑक्सीजन संकट को कम करने के लिए भी हम कोशिश कर रहे हैं, जिससे हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा मिलेगा।''

    PM मोदी ने की ऑक्सीजन के लिए टाटा ग्रुप की सराहना

    PM मोदी ने की ऑक्सीजन के लिए टाटा ग्रुप की सराहना

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में भी ऑक्सीजन की कमी से सामूहिक रूप से निपटने के लिए फार्मा कंपनियों समेत सभी लोगों से इसमें मदद करने की अपील की थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने टाटा ग्रुप द्वारा ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की ट्वीट कर सराहना की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ''टाटा समूह द्वारा ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए किया जा रहा काम सराहनीय है। भारत के लोग कोविड-19 के लड़ाई में साथ हैं।'' पीएम मोदी और केंद्र सरकार ने भरोसा दिलाया है कि मेडिकल ऑक्सीजन प्रॉडक्शन और सप्लाई को बढ़ाने के लिए भी कई स्तरों पर काम किए जा रहे हैं।

    टाटा समूह पहले भी कर चुका है मदद

    टाटा समूह पहले भी कर चुका है मदद

    ऐसा नहीं है कि टाटा समूह ने पहली बार कोरोना महामारी के दौर में मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इससे पहले भी पिछले साल 2020 में कोरोना की पहली लहर के दौरान भी टाटा ग्रुप ने कोरोना से लड़ने में देश की मदद की थी। साल 2020 में टाटा ग्रुप ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वेंटिलेटर, पीपीई किट, मास्क, गल्वस और कोरोना टेस्टिंग किट के इंतजाम किए थे। टाटा समूह ने ,500 करोड़ रुपये देने का भी वादा किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+