Tata Group मना रहा अपने संस्थापक जमशेदजी की 182वीं जयंती, रतन टाटा ने लिखी भावुक पोस्ट

जमशेदपुर। आज 3 मार्च को टाटा समूह अपने संस्थापक जमशेदजी नुसरवानजी टाटा की जयंती मना रहा है। इसके लिए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा मंगलवार को जमशेदपुर पहुंच गए। जमशेदपुर वह शहर है जिसकी नीव जमशेदजी ने डाली थी। झारखण्ड स्थित इस स्थान को जमशेदजी ने टाटा समूह के इस्पात संयंत्र के लिए बसाया था जिसका नाम बाद में उनके ही नाम पर रख दिया गया।

जमशेदजी ने की थी टाटा समूह की स्थापना

जमशेदजी ने की थी टाटा समूह की स्थापना

भारत के उद्योग जगत के जनक के रूप में जाने गए जमशेदजी नुसरवान टाटा का जन्म 3 मार्च 1839 को तत्कालीन बॉम्बे प्रेसीडेंसी के नवसारी में हुआ था। 1868 में जमेशदजी ने एक निजी कम्पनी के रूप में टाटा समूह की स्थापना की थी जो आज एक विशाल समूह में बदल चुका है। उनके द्वारा स्थापित टाटा आयरन एंट स्टील को आधुनिक भारत का सबसे पुराना उद्योग माना जाता है।

टाटा समूह अपने संस्थापक की 182वीं जयंती को संस्थापक दिवस समारोह के रूप में मना रहा है। समूह के चेयरमैन रतन टाटा ने भी इस अवसर पर तस्वीर शेयर करते दिल को छू लेने वाला पोस्ट लिखा है। इस दौरान रतन टाटा पुराने दिनों को याद कर भावुक भी हुए।

अपने गुरु जेआरडी को किया याद

अपने गुरु जेआरडी को किया याद

इंस्टाग्राम पर पोस्ट में रतन टाटा ने लिखा "टाटा ग्रुप की सभी कम्पनियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को, हमारे संस्थापक जमशेदजी नुसरवानजी टाटा की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं, जिन्होंने अपनी सहानुभूति और दया से हमें वर्षों तक प्रेरित किया है।"

संस्थापक जमशेदजी नुसरवान जी को याद करते समय रतन टाटा अपने गुरु और मार्गदर्शक जेआरडी टाटा को याद करना नहीं भूले। रतन टाटा ने पोस्ट में आगे लिखा "इस संस्थापक दिवस समारोह के अवसर पर मेरे मार्गदर्शक श्री जेआरडी टाटा को कई तरीकों से याद करते हुए मेरे मन में विशेष भावनाएं हैं।"

शेयर की जेआरडी के साथ तस्वीर

शेयर की जेआरडी के साथ तस्वीर

पोस्ट के साथ ही रतन टाटा ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें वह और उनके गुरु जेआरडी, टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नुसरवानजी टाटा की मूर्ति के सामने खड़े नजर आ रहे हैं।

रतन टाटा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी कार्यक्रम से जुड़ी दो अन्य तस्वीरें भी डाली हैं। इनमें एक तस्वीर में वह जमशेदजी की मूर्ति को नमन करते दिख रहे हैं जबकि एक अन्य तस्वीर में वह उन्हें पुष्पांजलि देते नजर आ रहे हैं।

संस्थापक जयंती समारोह में शामिल होने के लिए टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा के साथ ही टाटा समूह के अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन भी जमशेदपुर पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+