तस्लीमा की इस फोटो पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

नई दिल्ली। बांग्लादेश की जानी-मानी विवादित लेखिका तस्लीमा नसरीन ने हाल ही में ट्विटर पर बिना कैप्शन की एक तस्वीर शेयर की है। जिसके बाद इस फोटो को लेकर बवाल मच गया है। तस्लीमा के फोटो डालते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

pic

फोटो में एक साधु और एक मुस्लिम व्यक्ति अगल-बगल में बैठे दिख रहे हैं। फोटो में सबसे दिलचस्प यह है कि भगवा वस्त्र वाले साधु हाथ में गिलास है और मुस्लिम व्यक्ति उसमें शराब डाल रहा है। अभी तक यह नहीं पता चला है कि यह फोटो कहां की है और सही या फिर फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है।

दरअसल तस्लीमा के इस फोटो डालने के बाद एक यूजर ने एक ऐसी ही फोटो शेयर की है। जिसमें मुस्लिम व्यक्ति भगवा धारी साधु को किनले कंपनी की बोतल से पानी देता दिख रहा है। तस्लीमा की इस फोटो पर कुछ यूजर ने तस्लीमा पर भद्दे कमेंट किए तो कई यूजर्स ने इस पर काफी फनी कमेंट किए।

नाना पाटेकर नाम से बने एक फर्जी अकाउंट से ट्वीट कर लिखा कि दो पेग मारने के बाद ऐ गालिब, काफ़िर के साथ नशे का मज़ा कुछ और है। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि "खूब जमेगा रंग जब मिल बैठेंगे तीन यार -भगवा, हरा और दारू." (modified with time)। तो वहीं एक यूजर्स ने कहा कि शर्म करो @taslimanasreen हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक इस शानदार फोटो को आप अपनी तुच्छ मानसिकता और फोटोशॉप गंदगी से न सिर्फ़ हिंदू साधुओं बल्कि मुसलमानों पर भी कीचड़ उछाल रही हैं, अफसोस अब लोग आप जैसे फसादियों के झाँसे में आकर मूर्ख नहीं बन सकते !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+