ब्लैक मनी पर PM ने किया एक और चोट, कागजी कंपनियों के खिलाफ बनाया टास्क फोर्स

ब्लैकमनी के खिलाफ पीएम मोदी ने एक और सख्त कदम उठाया है। पीएम ने कागजी कंपनियों के खिलाफ टास्क फोर्स के गठन का ऐलान किया है।

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद पीएम मोदी एक्शन के मूड में हैं। कालाधन को पूरी तरह खत्म करने के लिए पीएम मोदी एक के बाद एक एक्शन प्लान ला रहे हैं। ताजा ऐसा कागजी कंपनियों के खिलाफ किया गया है, जो मनी लॉन्डिंग का बड़ा जरिया बनती है। दरअसल पीएमओ ने केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक पर मनी लॉन्डिंग पर नकेल कसने के लिए बड़ा कदम उठाने की योजना बनाई है।

Task force set up by pmo to monitor actions taken against deviant shell companies

केंद्र सरकार ने कागजी कंपनियों के खिलाफ टास्ट फोर्स बनाने का ऐलान किया है। पीएमओ ने इस बैठक में शेल कंपनियों को खत्म करने के लिए रेवेन्यू सेक्रेटरी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन करने का ऐलान किया है। ये टास्क फोर्स कागजी कंपनियों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई पर नजर रखेगी।

आपको बता दें कि ब्लैकमनी को सफेद करने में ये कागजी कंपनियां सबसे बड़ा रोल निभाती है। ये कंपनियां केवल कागज पर मौजूद होतची है, जो किसी तरह से कोई काम नहीं करती हैं और इनका वजूद केवल कागजों पर ही होता है। ऐसी कंपनियों का काम सिर्फ मनी लॉन्ड्रिंग करना होता है। गौरतलब है कि भारत में 15 लाख कंपनियां पंजीकृत है और इनमें से महज 6 लाख कंपनियां ही रिटर्न फाइल करती हैं। यानी बाकी की कंपनियां सिर्फ कागजी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+