बिकिनी टॉप पहनकर घूम रहीं एक्ट्रेस तारा सुतारिया हुईं ट्रोल, लोग बोले- इसके ऊपर भी कुछ पहनना होता है

मुंबई, 30 जुलाई: फिल्मी दुनिया से जुड़े क्या पहनते हैं, इसको लेकर लोगों की खास निगाह होती है। कई बार उनको अपने फैशन सेंस के लिए तारीफ मिलती है तो कई बार असहज करने वाले कमेंट का भी सामना करना पड़ता है। एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। तारा बिकिनी टॉप पहन कर निकली थीं कि पैपराजी की निगाह उन पर पड़ गई और फिर जैसे ही उनकी ये तस्वीरें शेयर की गईं तो लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर

वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर तारा की ये तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में तारा सुतारिया ब्लू और वाइट बिकिनी टॉप के साथ टॉर्न जींस पहने हुए हैं। तारा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है। कई लोगों ने उनके इस लुक के लिए उनको ट्रोल किया है। कई यूजर्स ने लिखा है कि इनको बता दो कि ऊपर से शर्ट भी पहननी होती है। एक और यूजर ने लिखा कि ये तो कमाल हो गया कि अब बिकिनी टॉप को कैजुअल कपड़ों की जगह पहना जा रहा है। हालांकि कई लोगों ने तारा के लुक की तारीफ भी की है।

सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं तारा

सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं तारा

तारा सुतारिया ने अभी कुछ ही फिल्मों में काम किया है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है। तारा सुतारिया ने हाल ही में इंस्टा पर बिकिनी में अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की थीं जो कि जमकर वायरल हुईं थीं। तारा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 61 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं।

तारा के पास इस वक्त कई फिल्में

तारा के पास इस वक्त कई फिल्में

तारा ने बॉलीवुड फिल्‍म स्‍टूडेंट ऑफ ईयर-2 में अपने ग्‍लैमरस लुक से फैंस का दिल जीता था। इन दिनों तारा सुतारिया निर्देशक मिलन लुथरिया की फिल्‍म तड़प को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्‍म का पोस्‍टर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था। इस फिल्म से सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी डेब्‍यू करने जा रहे हैं। फिल्म 'तड़प' सितंबर तक रिलीज हो सकती है। इसके अलावा तारा सुतारिया के पास टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म हीरोपंती 2 है। वह मोहित सूरी की एक विलेन रिटर्न्स में भी दिखेंगी।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+