Tapsee Pannu ने किए कई खुलासे,बोली- 'मुझे फिल्म से हटाया गया, क्योंकि हीरो की वाइफ नहीं चाहती थी कि मैं फिल्म करूं'
Tapsee Pannu ने किया खुलासा, सुनाई फिल्म इंडस्ट्री अपने शोषण की दास्तां
मुंबई। अधिकतर महिला प्रधान फिल्में करने वाली तापसी पन्नू इन दिनों खुलकर अपनी बातें रखना शुरू कर चुकी हैं। थप्पड़ फिल्म में अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिमाग पर अपनी छाप छोड़ने वाली तापसी पन्नू ने एक मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में कैसे लोगों ने उन्हें परेशान करके कैसे उनका जीना मुहाल कर दिया था। इसके साथ ही तापसी ने और भी कई रहस्यों से पर्दा खोला।

हीरो की पत्नी को मैं पसंद नहीं थी इसलिए....
फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के दम पर अपनी जगह बनाने वाली तापसी ने कहा बॉलीवुड में शुरुआती करियर में मैंने अजीबोगरीब चीज़ों का सामना किया उन्होंने बिना किसी का नाम लिए बताया कि एक फिल्म से उन्हें इसलिए निकाल दिया गया था क्योंकि हीरो की वाइफ नहीं चाहती थी कि मैं उस फिल्म में काम करूं।

उनके साथ भेदभाव भी हुआ
तापसी पन्नू ने फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों और कलाकारों के नाम बिना मैगजीन को दिए इंटरव्यू में सब पर वार किया। उन्होंने इशारों में बताया कि कैसे लोगों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनको परेशान किया। आने वाली फिल्में 'हसीन दिलरूबा' और 'रश्मि रॉकेट' में नजर आने वाली पन्नू ने बताया कि वो इस मुकाम पर बड़ी मुश्किलों से पहुंची उनके साथ भेद भाव भी हुआ।

तापसी को कभी बैड लक चार्म कहा जाता था
थप्पड़, मिशन मंगल और बदला जैसी फिल्मों में सफलता हासिल करने वाली तापसी पन्नू ने खुलासा किया कि कभी ऐसा भी समय था जब उन्हें बैड लक चार्म कहा जाता था और प्रोड्यूसर उन्हें फिल्मों फिल्मों में साइन करने से भी घबराते थे।

हीरो ने इसलिए बदलवा दिए ये सीन
तापसी ने बताया कि एक फिल्म में तापसी से निर्माताओं ने उनसे फीस कम करने के लिए कहा गया कारण ये बताया गया कि क्योंकि हीरो की पिछली फिल्म नहीं चली तो मुझे कहा गया कि हमें अपना बजट कंट्रोल करना है। तापसी ने ये भी बताया कि कुछ हीरो ऐसे भी थे जो कि तापसी का इंट्रोडक्शन सीन बदलना चाहते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि इससे उनका इंट्रोडक्शन सीन दब जाएगा क्योंकि तापसी उनसे एक्टिंग में ज्यादा दमदार दिख रही थी। तापसी ने कहा ये सब मेरी आंखों के सामने हुआ मैं नहीं जानती कि मेरे पीठ पीछे क्या-क्या हुआ होगा। वुमेन ओरिएंटेड फ़िल्में करना शुरू किया तो तापसी को लोगों ने कहा कि ये वुमेन आरिएंटेड टैग लगने पर मेल स्टार्स उन्हें अपने अपने साथ लीड रोल में लेने से कतराने लगेगे।

तापसी ने ये किया खुलासा
वहीं दूसरी फिल्म की डबिंग के दौरान घटी घटना के बारे में तापसी ने खुलासा किया अपनी एक फिल्म की डबिंग कर रही थीं तो फिल्म के अभिनेता ने उनसे डबिंग के दौरान कुछ डॉयलाग बदलने के लिए कहा। इसके लिए तापसी ने मना कर दिया। तो बाद में उन संवादों को किसी दूसरी डबिंग आर्टिस्ट से करवा लिया गया। वह भी तापसी को बिना इसकी जानकारी दिए।












Click it and Unblock the Notifications