कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराएगी 13 साल की तंजीम

अहमदाबाद। कश्मीर में अलगाववादी अशांति के बीच अहमदाबाद की 13 साल की बच्ची भारत से इस हिस्से को जोड़े रखने के मिशन में जुटी है।

tanzeem merani

अहमदाबाद की तंजीम मेरानी 15 अगस्त को कश्मीर के लाल चौक पर झंडा फहराने का संकल्प लेकर 11 अगस्त को कूच करेगी।

इस बारे में तंजीम से जब पूछा गया कि ऐसा करने का विचार कहां से आया तो उसने कहा कि वह सुनती रहती है कि कश्मीर में पाकिस्तान या आईएसआईएस का झंडा फहराया गया। उसने सोचा कि कश्मीर तो भारत में है फिर यहां तो तिरंगा फहराया जाना चाहिए।

तंजीम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कश्मीर देश का अभिन्न हिस्सा है और वहां जाने के लिए हमें कोई परमिशन नहीं चाहिए, ये हमारा हक है।

तंजीम के कश्मीर जाने के फैसले में उसके परिवार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। तंजीम के पिता ने इस बारे में बताया कि अगर लाल चौक पर तिरंगा फहराने की इजाजत सरकार ने नहीं दी तो वह भूख हड़ताल करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+