नाना पाटेकर के नोटिस भेजने के दावे को तनुश्री ने बताया झूठा, कानूनी कदम उठाने की तैयारी में

नाना पाटेकर के कानूनी कार्रवाई करने के फैसले के बाद अब तनुश्री दत्ता भी यही रास्ता अपनाने जा रही हैं। तनुश्री दत्ता ने कहा कि हाल ही में हुई बातों को देखते हुए वो वकीलों की एक टीम का साथ ले रही हैं जो उनका पक्ष रखेंगे।

Tanushree Dutta

नई दिल्ली। नाना पाटेकर के कानूनी कार्रवाई करने के फैसले के बाद अब तनुश्री दत्ता भी यही रास्ता अपनाने जा रही हैं। तनुश्री दत्ता ने कहा कि हाल ही में हुई बातों को देखते हुए वो वकीलों की एक टीम का साथ ले रही हैं जो उनका पक्ष रखेंगे। नाना पाटेकर ने शुक्रवार को तनुश्री दत्ता को कानूनी नोटिस भेजने की बात कही थी। उनके वकील ने कहा था कि तनुश्री को नोटिस भेज माफी मांगने के लिए कहा जाएगा। इसपर तनुश्री ने बताया कि उन्हें अभी तक किसी भी तरह का कानूनी नोटिस नहीं मिला है।

तनुश्री दत्ता भी करेंगी कानूनी कार्रवाई

तनुश्री दत्ता भी करेंगी कानूनी कार्रवाई

अब एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने भी नाना पाटेकर का जवाब कानूनी प्रक्रिया से देने का फैसला लिया है। तनुश्री ने कहा, 'हाल ही में हुई बातों को देखने के बाद मैंने वकीलों की एक टीम का साथ ले रही हूं जो मेरे पक्ष का बचाव करेंगे। ब्लफमास्टर गोगो को अपना गेम और अच्छा करना होगा।' एक्ट्रेस ने हाल ही में नाना पाटेकर के उन्हें कानूनी नोटिस भेजने के दावे को भी झूठा बताया। 'नाना के वकील के दावे के उलट, मुझे अभी तक कोई कानूनी नोटिस नहीं मिला है। वो वकील और उसके क्लाइंट से सवाल पूछा जाना चाहिए।'

तनुश्री को नोटिस भेजने वाले थे नाना पाटेकर!

तनुश्री को नोटिस भेजने वाले थे नाना पाटेकर!

तनुश्री ने बार असोसिएशन ऑफ इंडिया से उनके खिलाफ एक्शन लेने को कहा जो कानून के नाम पर पीड़ितों का उत्पीड़न करते हैं और आरोपियों का साथ देते हैं। वहीं शुक्रवार को नाना पाटेकर के वकील ने तनुश्री के आरोपों का जवाब कानूनी कार्रवाई के जरिये देने कहा था। पाटेकर के वकील ने तनुश्री दत्ता पर झूठे बातें कहने का आरोप लगाया था और कहा था कि उन्हें नोटिस भेजकर माफी मांगने को कहा जाएगा।

नाना पाटेकर पर लगा है यौन शोषण का आरोप

नाना पाटेकर पर लगा है यौन शोषण का आरोप

तनुश्री दत्ता ने हाल ही में नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तनुश्री ने खुलासा किया कि 'Horn Ok Pleassss' के सेट पर पाटेकर ने उनका यौन शोषण किया था। एक्ट्रेस ने कहा कि पाटेकर ने मेकर्स से गाने में उनके साथ एक इंटीमेट स्टेप की भी डिमांड की थी। तनुश्री के मुताबिक गाने के कॉन्ट्रैक्ट में ऐसा कोई सीन नहीं था। उन्होंने ये भी कहा कि पाटेकर ने एमएनएस पार्टी और प्रोड्यूसर्स ने सेट पर मीडिया को बुलाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+