तनुश्री दत्ता का नया खुलासा, 'मुझे ईसाई बनाना चाहती थी राखी सावंत'

राखी सावंत और तनुश्री दत्ता के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। राखी सावंत के तनुश्री को 'लेस्बियन और ड्रग एडिक्ट' बुलाए जाने के बाद एक्ट्रेस ने उन्हें करारा जवाब दिया था। तनुश्री ने दोनों बात को नकारते हुए कहा था राखी पर हमला बोला था।

Tanushree Dutta, Rakhi Sawant

नई दिल्ली। राखी सावंत और तनुश्री दत्ता के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। राखी सावंत के तनुश्री को 'लेस्बियन और ड्रग एडिक्ट' बुलाए जाने के बाद एक्ट्रेस ने उन्हें करारा जवाब दिया था। तनुश्री ने दोनों बात को नकारते हुए कहा था राखी पर हमला बोला था। अब एक बार फिर तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत को उनके बयानों के कारण निशाने पर लिया है। राखी को अनपढ़ और डाउनमार्केट बताते हुए तनुश्री ने बताया कि वो उन्हें ईसाई बनाना चाहती थीं और वो ऐसा नहीं कर पाईं, इसलिए उनके बारे में गलत बातें फैला रही हैं।

तनुश्री ने राखी सावंत को बताया अनपढ़ और डाउनमार्केट

तनुश्री ने राखी सावंत को बताया अनपढ़ और डाउनमार्केट

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार तनुश्री ने बताया कि उनकी राखी से मुलाकात केवल एक बार हुई है। तनुश्री ने कहा, 'मेरे माता-पिता ने हमेशा मुझे बताया है कि दोस्त हमेशा सोच-समझकर बनाने चाहिए। मैं उन लोगों को पूरी तरह से बचने की कोशिश करती हूं जो मुझे अपने लिए ठीक नहीं लगते। तो जब राखी सावंत जैसे अनपढ़, गंदे, बेका, क्लासलेस, चरित्रहीन, डाउनमार्केट लोग मेरा दोस्त होने की बात कहते है, तो मुझे खराब लगता है।'

राखी तनुश्री को बनाना चाहतीं थीं ईसाई?

राखी तनुश्री को बनाना चाहतीं थीं ईसाई?

तनुश्री ने बताया कि उनकी राखी से मुलाकात साल 2009 में बस केवल एक बार हुई है। तनुश्री को राखी एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लाउंज में मिली थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने राखी से बचने की कई बार कोशिश की लेकिन वो उनके पास आ गईं। तनुश्री ने कहा कि राखी उन्हें ईसाई बनाना चाहती थीं। 'उसने मुझसे कहा कि अगर मैंने जीसस में यकीन नहीं किया तो नरक में जाउंगी। जब मैंने उससे स्वर्ग और नरक की जगह पूछी तो उस बेवकूफ के पास कोई जवाब नहीं था।'

राखी के हर आरोप का तनुश्री ने दिया जवाब

राखी के हर आरोप का तनुश्री ने दिया जवाब

तनुश्री ने आगे बताया, 'राखी हिंदू धर्म और मूर्ति पूजा को शैतान की पूजा बता रही थी। मैंने तंग आकर उसे दूर हटने के लिए कहा।' एक्ट्रेस ने राखी सावंत के उस आरोप का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि तनुश्री अंदर से लड़का हैं और इसलिए उन्होंने अपने बाल कटवाए थे। तनुश्री ने कहा, 'हिंदू और बौद्ध, दोनों धरमों में दीक्षा लेने के बाद भगवान या गुरु को आत्मसमर्पण के तौर पर बाल चढ़ाए जाते हैं। हिंदू धर्म को समलैंगिकता कहने पर तुम्हें शर्म आनी चाहिए राखी।' एक्ट्रेस ने कहा कि राखी सावंत जैसे लोगों के कारण ही देश में अल्पसंख्यकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

राखी सावंत ने तनुश्री पर लगाए थे कई आरोप

राखी सावंत ने तनुश्री पर लगाए थे कई आरोप

तनुश्री ने राखी को पैसों और सेक्स का भूखा बेवकूफ बताया। 'क्या तुमने अपने दिमाग पर भी प्लास्टिक सर्जरी करा ली है? तुम्हारा तुम्हारे झूठों के साथ ही नाश हो जाएगा।' बता दें कि कुछ दिनों पहले राखी सावंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तनुश्री दत्ता पर आरोप लगाए थे। राखी ने कहा था, 'आज मैं दुन‍िया को वो सच बताना चाहती हूं जो 12 साल तक मैंने अपने सीने में छ‍िपा कर रखा है। ये बताते हुए बेहद शर्म आ रही है लेकिन अब ये कहना काफी जरूरी हो गया है। मैं बताती हूं तनुश्री ने मेरा रेप किया है वो भी एक बार नहीं बल्कि कई बार, मेरे साथ अत्याचार हुआ है।'

तनुश्री-नाना विवाद में पाटेकर के साथ हैं राखी

तनुश्री-नाना विवाद में पाटेकर के साथ हैं राखी

राखी ने कहा था कि तनुश्री लेस्बियन हैं और वो उन्हें पसंद करती थीं। 'वो मुझे रेव पार्टी में ले जाती थी, वहां वो नशीले पदार्थ लेती थीं, उसने मुझे कई बार ये सब पिलाया जिसे पीने के बाद मैं अपने होश खो देती थी और उसके बाद तनुश्री मेरी उस हालत का फायदा उठाती थी।' तनुश्री ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले फिल्म सेट पर यौन उत्पीड़नम करने के आरोप लगाए थे। तनुश्री फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' में एक आइटम नंबर कर रहीं थीं। पाटेकर की हरकतों के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी, जिसके बाद तनुश्री ने उन्हें रिप्लेस किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+