बिना मिले ही महिलाओं के जिस्‍म और दिमाग पर काबू कर लेता था तांत्रिक, ऐसे हुआ गिरफ्तार

नई दिल्‍ली। आपने सड़कों के किनारे दिवारों पर ऐसे विज्ञापन जरूर पढ़े होंगे जिसमें लिखा होता है वशीकरण, सम्‍मोहन, बिगड़े काम बनाएं, प्रेम में धोखा खाए प्रेमी या फिर संतान प्राप्‍ति के लिए बाबा से मिलें। बाकायदा मिलने का एड्रेस भी दिया होता है। लेकिन क्‍या आपने कभी सुना है कि कोई किसी को ऑनलाइन ही अपने वश में कर ले।

बिना मिले ही महिलाओं के जिस्‍म और दिमाग पर काबू कर लेता था तांत्रिक, ऐसे हुआ गिरफ्तार

ऐसा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन सम्मोहन और वशीकरण करने वाला तांत्रिक को गिरफ्तार किया है जो बिना मिले और बिना देखे बस अपनी आवाज से सम्मोहित कर लेता है। ये तांत्रिक सैकड़ों मील दूर बैठकर एक फोन कॉल से ही जिस्म और दिमाग काबू कर लेता था फिर आप वहीं करते थे जो वो आपसे कहता था।

ऐसे हुई तांत्रिक की गिरफ्तारी

कहीं से नंबर पाकर दिल्‍ली की एक महिला ने तांत्रिक को कॉल किया था। लॉकडाउन के चलते उसके पति की नौकरी चली गई थी और घर में काफी क्‍लेश रहता था। फोन पर तांत्रिक ने अपना परिचय राहुल शास्‍त्री के रूप में दिया। उसने महिला को कहा कि उसके घर में ग्रह दोष है जिसकी शांति के लिए पूजा पाठ करना होगा। उसके लिए तांत्रिक ने 3500 रुपए फीस मांगे जो ऑनलाइन भेजना था। उस महिला से कुछ देर की बात में ही इसने उसको सम्मोहित कर लिया और उसके दिमाग पर काबू पा लिया। वशीकरण में आने के बाद उस महिला ने एक बार नहीं, कई-कई बार इसके अकाउंट में पैसे डाले।

वो जब कहता ये तांत्रिक जब कहता वो महिला इसके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर देती। लेकिन जब उस महिला का सम्मोहन टूटा तब तक उसका अकाउंट खाली हो चुका था। उसे पता ही नहीं था कि वो कब और कैसे अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई इसके बताए अकाउंट में डाल रही थी। महिला को जब लगा कि वो पूरी तरह लुट चुकी है तो वो पुलिस के पास पहुंची। उसने पुलिस को सबकुछ बताया। पुलिस ने फौरन तांत्रिक का मोबाइल नंबर ट्रैक पर लगाया। पुलिस ने जब बैंक अकाउंट और ट्रांजेक्‍शन हिस्‍ट्री खंगाला तो पता चला कि पाखंडी तांत्रिक मेरठ का रहने वाला है।

उसका असली नाम हारून उर्फ मिया शाह है जो अपने बेटे आरिफ के साथ मिलकर सम्मोहित करता था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस बाबा ने अपना एक ऑनलाइन पोर्टल भी बना रखा है जो मियां शाह जी बंगाली के नाम से है। ये तांत्रिक सैकड़ों लोगों को इस तरीके से वशिकरण कर अपना शिकार बना चुका है। इतना ही नहीं ये तांत्रिक पहले भी क़त्ल और दंगों के इल्जाम में जेल जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+