तांत्रिक ने पार की हैवानियत की हदें, काला जादू के नाम पर मासूमों के नाजुक अंगों पर चुभाता था सुई

हैदराबाद। खुद को विवादित धर्म प्रचारक जाकिर नाइक का शिष्य बताने वाले एक तांत्रिक को हैदराबाद की साउथ जोन पुलिस ने बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी तांत्रिक के अलावा 15 अन्य लोगों को भी काला जादू करने के आरोप में पकड़ा गया है।

Tantrik

आरोपी तांत्रिक फैयाज महमूद अंसारी (38) हफीज बाबा नगर का रहने वाला है। हैदराबाद की साउथ जोन पुलिस को 26 सितंबर को मोहम्मद खादेर मोहिउद्दीन (39) ने सूचना दी कि अंसारी ने उसके बेटे रयान फैजल को अगवा कर रखा है और उसे जान से मारने की कोशिश की है। उसने यह भी शिकायत की कि अंसारी ने घरेलू समस्याएं ठीक करने के नाम पर उसकी पत्नी का भी शोषण किया है।

बनाता था लड़के-लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो
साउथ जोन के डीसीपी वी. सत्यनाराण ने बताया, 'शिकायत के आधार पर हमने अंसारी के घर छापा मारा और उसका लैपटॉप सीज कर दिया। लैपटॉप में करीब 30 ऐसे वीडियो थे, जिनमें छोटे-छोटे बच्चों, यहां तक कि लड़कियों को टॉर्चर करने का दर्दनाक नजारा कैद था।'

प्राइवेट पार्ट्स में गिराता था पिघलती मोमबत्ती
पुलिस ने बताया कि आरोपी अंसारी बच्चों के हाथ-पैर रस्सी से बांध देता था और फिर उनके शरीर में सुई चुभाता था, उनके प्राइवेट पार्ट्स में पिघलती हुई मोमबत्ती गिराता था, उन पर खौलता पानी डाल देता था। यही नहीं, आरोपी ने हैवानियत की हदें पार कीं और बच्चों के प्राइवेट पार्ट्स पर अपने हाथ डालने की भी कोशिश की।

विदेशी महिलाओं को भी दिया था लालच
डीसीपी ने आगे बताया कि आरोपी करीब चार साल पहले महाराष्ट्र से हैदराबाद आया था। उसने घरेलू समस्याएं दूर करने के नाम पर कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया। उसने न सिर्फ शहर की महिलाओं के साथ ऐसा किया बल्कि, एनआरआई और विदेशी महिलाओं को भी ऑनलाइन काउंसलिंग का ऑफर देता था। उसने पुलिस को बताया कि हैदराबाद आने से पहले उसने जाकिर नाइक से ट्रेनिंग ली थी। हालांकि उसके दावे की पुलिस अभी जांच कर रही है।

छुपा खजाना ढूंढ़ने वाला डिस्को बाबा भी गिरफ्तार
काला जादू करने के नाम पर पुलिस ने 15 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें से एक अनवरुल्लाह खान उर्फ डिस्को बाबा छुपे हुए खजाने को निकालने का दावा करता था। अपनी पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लेकर आने वाले लोगों को डिस्को बाबा उनके घर में खजाना छुपे होने का लालच देकर पैसे वसूलता था। बाबा ने पूजा-पाठ के नाम पर चोरी से लोगों के घर में थोड़ा बहुत सोना छुपाया और बाद में उसे निकालकर लोगों के बीच अपनी पैठ बनाने की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+