Tandav cotroversy: ताडंव के डायरेक्टर पर गुस्साई कंगना रनौत, बोली- क्या अल्लाह का मजाक उड़ाने की हिम्मत है?
Tandav cotroversy: ताडंव के डायरेक्टर पर गुस्साई कंगना रनौत, बोली जिहादी देश फतवा निकाल देते हैं
Tandav cotroversy: सैफ अली की वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर जमकर विरोध हो रहा है। तांडव के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने बिना किसी शर्त के माफी मांग ली है लेकिन इस वेब सीरीज के खिलाफ लोगों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। अली अब्बास जफर कह चुके है कि उनका इरादा किसी को आहत करने का नहीं था। वहीं अब कंगना रनौत भी इस जंग में कूद चुकी है। हर विवादित मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली कंगना रनौत ने ताडंव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जमकर गुस्सा निकाला है।

दर्शकों को टॉर्चर करने के लिए उन्हें जेल में डाल देना चाहिए
पहले बता दें ताडंव की वेब सीरीज के कुछ दृश्यों और डायलॉग्स की जमकर आलोचना हो रही। कई शहरों में तांडव के ऐक्टर्स सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया और सुनील ग्रोवर सहित 32 फिल्म से संबंधित लोगों पर केस दर्ज किया गया है। कंगना रनौत ने भी अब अपनी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने एक वीडियो एक यूजर का शेयर किया है उसी वीडियो को रिट्वीट करते हुए कंगना रनौत ने ट्वीटर पर पोस्ट लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा- 'समस्या सिर्फ हिंदू फोबिक कॉन्टेंट की नहीं है, बल्कि यह रचनात्मक रूप से खराब है। हर लेवल पर आपत्तिजनक है, इसलिए जानबूझकर विवादस्पद सीन रखे गए हैं। उन्हें न सिर्फ आपराधिक इरादों के लिए बल्कि दर्शकों को टॉर्चर करने के लिए जेल में डाल देना चाहिए।'

जिहादी देश फतवा निकाल देते हैं
बता दें बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने वेब सीरीज के डॉयरेक्टर अली अब्बास जफर से माफी मांगने पर एक ट्वीट किया। कंगना रनौत ने इसी को रिट्वीट करते हुए लिखा- 'माफी मांने के लिए बचेगा कहां? ये तो सीधा गला काट देते हैं, जिहादी देश फतवा निकाल देते हैं। लिब्रु मीडिया वर्चूअल लिंचिंग कर देती है, तुम्हें न सिर्फ जान से मार दिया जाएगा बल्कि उस मौत को भी जस्टिफाई किया जाएगा, बोलो अली अब्बास जफर है हिम्मत अल्लाह का मजाक उड़ाने की?'

ताडंव के कास्ट क्रू बिना शर्त माफी मांगी है
वेब सीरीज के निर्माताओं की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तांडव पूरी तरह से एक काल्पनिक कहानी है। इसका किसी व्यक्ति या घटना से समानता पूरी तरह से संयोग है। किसी भी व्यक्ति, जाति, समुदाय, जाति, धर्म, राजनीतिक पार्टी या राजनेता का अपमान सीरीज में नहीं किया गया है। इसके बावजूद तांडव की कास्ट औ क्रू ने लोगों की ओर से व्यक्त की गई चिंताओं का संज्ञान लिया और बिना शर्त माफी मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications