बहादुरी को सलाम: डूबते लड़कों को बचाने के लिए इन महिलाओं ने उतारी साड़ी और मदद के लिए फेंकी
चेन्नई। तमिलनाडु के अदानुराय की रहने वाली तीन महिलाओं की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। इन महिलाओं का नाम सेंतामिझ सेल्वी (38), मुथामाल (34) और अनंतावली (34) है। इन महिलाओं ने नदी में डूब रहे बच्चों को बचाया। उन्होंने साड़ी उतार दी और उसके सहारे उन्हें बचाया। अब इनकी हिम्मत के लिए सराहा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ये घटना 6 अगस्त की है, जब सिरुवच्चुर गांव के 12 लड़के कोट्टाराई गांव में क्रिकेट खेलने गए थे।

क्रिकेट खेलने के बाद नहाने चले गए लड़के
क्रिकेट खेलने के बाद सभी लड़के कोट्टराई डैम में नहाने चले गए। आपको बता दें कि इस क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी और बारिश के चलते डैम का पानी 15 से 20 फीट पहुंच गया था। जिस वक्त ये लड़के नहाने गए, वहां तीनों महिलाएं कपडे धो रही थी। उन्होंने लड़कों को नहाने से मना भी किया। लेकिन वो नहीं माने और नहाने के लिए डैम में उतर गए।

बिना कुछ सोचे महिलाओं ने साड़ी उतारी और मदद के लिए फेंक दिया
न्यू इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए महिलाओं ने कहा, "हमने उन्हें मना किया कि पानी गहरा होगा लेकिन वो नहाने चले गए। डैम में चार लड़के फिसल गए और गिर गए। हमने बिना कुछ सोचे अपनी साड़ी उतारी और उन्हें मदद के लिए फेंका। दो लड़के तो बच गए, लेकिन हम बाकी दो को नहीं बचा पाए। हम खुद पानी के अंदर थे लेकिन उन तक नहीं पहुंच पाए।"

महिलाओं की जमकर हो रही है तारीफ
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर महिलाओं की जम कर तारीफ हो रही है। हालांकि उन्हें अफसोस है कि बाकी दो लड़के नहीं बच पाए। सोशल मीडिया पर कोई इन महिलाओं को फरिश्ता कह रहा है तो कोई फाइटर। स्थानीय प्रशासन ने भी इन महिलाओं के हिम्मत को सराहा है।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications