तमिलनाडु के दो पूर्व सीएम और पेरियार की मूर्ति को पहना दिया भगवा गमछा
चेन्नई। हाल ही में देश के कई हिस्सों में मशहूर हस्तियों की मूर्ति तोड़े जाने की घटनाओं के बाद अब तमिलनाडु में मूर्तियों को भगवा कपड़ा पहनाने का मामला सामने आया है। तमिलनाडु के नमक्कल में राज्य के दो पूर्व सीएम सीएन अन्नादुरई और एमजी रामचंद्रन और समाज सुधारक पेरियार की मूर्तियों को भगवा कपड़ा पहना दिया गया। तीनों मूर्तियां पास-पास हैं, तीनों मूर्तियों के गले में किसी ने भगवा रंग का कपड़ा बांध दिया। स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले के सामने आने पर उसने जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि त्रिपुरा में भाजपा की जीत के बाद वहां लेनिन की मूर्ति को ढहा दिया गया था। इसके बाद तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक ईवी रामासामी पेरियार की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके बाद देशभर में इस तरह के मामले सामने आए थे। कोलकाता में श्यामाप्रसाद मुखर्जी, केरल के कन्नूर में महात्मा गांधी, मेरठ में भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया था। इस तरह की घटनाओं से कई जगहों पर तनाव की भी स्थिति पैदा हुई।












Click it and Unblock the Notifications