जयललिता मौत मामला: तमिलनाडु के मंत्री बोले, अम्मा की मौत को लेकर झूठ बोला गया
डिंडीगुल श्रीनिवासन ने कहा कि कुछ लोगों का कहना है कि हमारे पास इस बात का सबूत है कि जयललिता से कई लोगों ने मुलाकात की वो स्वस्थ थीं, वीडियो है अगर ऐसा है तो उन्हें उसे पेश करना चाहिए
नई दिल्ली। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत के राज को लेकर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं। तमिलनाडु सरकार में मंत्री डिंडीगुल श्रीनिवासन ने कहा कि सभी लोगों ने बताया कि जयललिता स्वस्थ हैं लेकिन ऐसा कुछ था ही नहीं। सच तो ये है कि उन्हें किसी ने देखा ही नहीं था। उन्होंने जयललिता की मौत के लिए शशिकला और उनके परिवार को जिम्मेदार बताया है।

अम्मा की मौत को लेकर झूठ बोला गया
तमिलनाडु सरकार में मंत्री डिंडीगुल श्रीनिवासन ने कहा कि अम्मा की सेहत को लेकर झूठ बोलने के लिए उन पर दवाब डाला गया था। जयललिता को बुखार और डिहाइड्रेशन के बाद पिछले 22 सितंबर को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान पार्टी के प्रवक्ता की ओर से लगातार यह कहा गया कि वह स्वस्थ हैं और भोजन ले रही हैं, लेकिन तब जयललिता की कोई तस्वीर जारी नहीं की गई थी।

अम्मा को अंतिम समय में किसी ने नहीं देखा
डिंडीगुल श्रीनिवासन ने कहा कि कुछ लोगों का कहना है कि हमारे पास इस बात का सबूत है कि जयललिता से कई लोगों ने मुलाकात की वो स्वस्थ थीं, वीडियो है अगर ऐसा है तो उन्हें उसे पेश करना चाहिए ताकी सच सामने आ सके। उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ये कहकर मिलने से रोका गया कि इंफेक्शन फैलने का डर है। आपको बता दें कि श्रीनिवासन ने शुक्रवार को कहा था कि शशिकला का परिवार जयललिता की मौत का जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि किसी ने जयललिता को उनके अंत समय में नहीं देखा कि वो कैसी थीं।

स्टालिन ने उठाए सवाल
डिंडीगुल श्रीनिवासन के बयान के बाद डीएमके नेता स्टालिन ने कहा है जयललिता मौत मामले में जांच के आदेश तो हुए है लेकिन पता नहीं क्यों जांच अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। आपको बता दें कि पिछले साल 4 दिसंबर को जयललिता को दिल का दौरा पड़ा और अगले दिन अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई थी। हालांकि उनकी मौत की वजहों को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications