तमिलनाडु: वोट डालने पहुंचे साउथ के स्टार अजीत ने छीना फैन का फोन, वीडियो वायरल
तमिलनाडु: वोट डालने पहुंचे साउथ के स्टार अजीत ने छीना फैन का फोन, वीडियो वायरल
चेन्नई। तमिलनाडु में आज (6 अप्रैल) विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ है। ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी सितारों ने भी पोलिंग बूथ पहुंचकर वोट डाले। दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार एक्टर अजीत कुमार जब वोट डालने पहुंचे तो कुछ ऐसा हो गया जिसकी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा है और वो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल बिना मास्क उनके करीब आकर फोटो लेने की कोशिश कर रहे एक शख्स से अजीत काफी गुस्सा हो गए और उसका फोन छीन लिया।

अजीत अपनी पत्नी शालिनी के साथ पहुंचे थे बूथ
ट्विटर पर अजीत का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो सेल्फी लेने पर फैन को डांटते दिख रहे हैं। दरअसल तमिल अभिनेता अजीत कुमार अपनी पत्नी शालिनी के साथ तय समय से कुछ पहले पोलिंग बूथ पहुंच गए। अजीत के पोलिंग बूथ पर होने का पता चलते ही आसपास के लोग यहां पहुंच गए और उनके साथ फोटो खींचने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान बिना मासक पहने एक शख्स ने उनके बराबर में आकर सेल्फी लेने की कोशिश की तो वो भड़क गए और उसका फोन छीन लिया।
Recommended Video

मोबाइल फोन छीनने के बाद फैन को डांटा
अजीत ने फैन का मोबाइल फोन छीनने के बाद उसे डांटा और आगे से ऐसा ना करने के लिए कहते हुए फोन वापस किया। अजीत का का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ट्विटर पर वो ट्रेंड में आ गए हैं। कई लोगों ने अजीत के इस बर्ताव की निंदा की है तो वहीं कई लोगों ने कहा है कि एक्टर ने बिल्कुल ठीक किया है। कोरोना को देखते हुए बिना मास्क ऐसे घूमना ठीक नहीं है।
तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों पर वोट
तमिलनाडु में कुल 234 विधानसभा सीटें हैं। सभी सीटों पर आज ही वोट पड़े हैं। राज्य में इस समय ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। इस चुनाव में अन्नाद्रमुक ने भाजपा के साथ गठबंधन किया है। जिसका सीधा मुकाबला द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) और कांग्रेस गठबंधन से माना जा रहा है। वहीं टीटीवी दिनाकरण की पार्टी अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके), फिल्म स्टार कमल हासन की मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) ने भी उम्मीदवार उतारे हैं।












Click it and Unblock the Notifications