नई दुल्हनों को अम्मा सरकार बाटेंगी आठ ग्राम के सोने के सिक्के

तमिलनाडु। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने लड़कियों की शादी में सहायता के लिए एक नई योजना शुरू की है।

jaya


जयललिता की सरकार 12500 लड़कियों को आठ-आठ ग्राम सोने के सिक्के देगी। जयललिता ने अपनी विधानसभा सीट राधाकृष्णन नगर में पांच लड़कियों को सिक्के देकर योजना की शुरुआत की।

23 मई के बाद योजना के लिए रजिस्टर्ड कराए गए नामों में से 12500 को आठ ग्राम के सोने के सिक्के दिए जाएंगे। इस योजना के लिए सरकार ने 204 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है।

1.4 लाख को चार ग्राम के सोने के सिक्के

23 मई से पहले रजिस्टर्ड कराए गए 1.4 लाख लाभार्थियों को चार ग्राम के सोने के सिक्के दिए जाएंगे। राज्य की लड़कियों के लिए जयललिता सरकार ने कई योजनाएं चलाई हुई हैं।

2011 में जयललिता सरकार ने दसवीं से आगे की पढ़ाई करने वाली लड़कियों को 25 हजार रुपये और चार ग्राम जबकि स्नातक लड़कियों को सोने के सिक्के के साथ 50 हजार रुपये देने की योजना शुरू की थी।

दूसरी बार सत्ता में आने के बाद जयललिता ने शादी में सहायता के लिए सोने के सिक्के देने की घोषणा की थी, जिसकी उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र से शुरू किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+