Cyclone Fengal: क्या है चक्रवाती तूफान 'फेंगल' का मतलब? किसने रखा ये नाम? चेन्नई में Red Alert

Cyclone Fengal Updates: आज तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान 'फेंगल' का आतंक बरपा रहा है, राज्य के कई इलाको में भयंकर बारिश होने के आसार हैं तो वहीं दसरी ओर तमिलनाडु के नागापट्टिनम में बारिश शुरू भी हो गई है। मालूम हो कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव बन रहा है, जिसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और आज चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है।

आपको बता दें कि ये इस साल का तीसरा चत्क्रवाती तूफान है, आईएमडी के मुताबिक ये तूफान काफी शक्तिशाली है और इसका नाम सऊदी अरब ने रखा है।

Cyclone Fengal

यह चक्रवात आज तमिलनाडु और श्रीलंका के उत्तरी हिस्सों से टकरा सकता है। चक्रवाती तूफान 'फेंगल' का अर्थ है उदासीन। जिस वक्त ये तूफान समुद्री तट से टकराएगा उस वक्त तेज़ बारिश और तेज़ हवाएं चलेंगी।

चक्रवातों के नामकरण की प्रक्रिया में 13 देश शामिल हैं

आपको बता दें कि चक्रवातों के नामकरण की प्रक्रिया में 13 देश शामिल हैं, जो एक निश्चित क्रम से नाम सुझाते हैं​। आपको बता दें कि मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तिरुवरूर जिले और कराईकल क्षेत्र में रेड अलर्ट हैं।

29 नवंबर के लिए येलो अलर्ट घोषित

चेन्नई, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, अरियालुर, तंजावुर, पुदुक्कोट्टई, शिवगंगा और रामनाथपुरम जिले और पुडुचेरी में ऑरेंज अलर्ट तो वहीं तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, अरियालुर, तंजावुर, तिरुवरूर, नागपट्टिनम और पुदुक्कोट्टई जिले और पुडुचेरी में परसों यानी कि 29 नवंबर के लिए येलो अलर्ट घोषित है।

इंडिगो एयरलाइंस ने ट्रैवल एडवाइजरी लागू की

तो वहीं बिगड़े हुए मौसम को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने ट्रैवल एडवाइजरी लागू की है और यात्रियों को प्रतिकूल मौसम के कारण चेन्नई, तूतीकोरिन और मदुरै से आने वाली फ्लाईटस के देरी से आने और समय बदलने का कारण और जानकारी शेयर की है। आईएमडी ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के जलक्षेत्रों और आसपास के क्षेत्रों के लिए अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

टेनी और विरुधुनगर जैसे जिलों में अचानक बाढ़ के आसार हैं

मदुरै, पेरम्बलुर, सेलम, टेनी और विरुधुनगर जैसे जिलों में अचानक बाढ़ के आसार हैं, कराईकल, पुडुचेरी, अरियालुर, कुड्डालोर, डिंडीगुल, कांचीपुरम, कन्याकुमारी, करूर, मदुरै, नागपट्टिनम, नीलगिरि में उच्च जोखिम है। , शिवगंगा, तिरुवरूर, तिरुनेलवेली, तिरुवल्लूर, तूतीकोरिन, विल्लुपुरम और विरुधुनगर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+