भारी बारिश के बाद अब तमिलनाडु में महामारी का खतरा
चेन्नई। इन दिनों तमिलनाडु बारिश के आघात से ग्रसित है, बीते आठ दिनों से हो रही बारिश ने सैकड़ों लोगों को लील लिया है तो वहीं आम जन-जीवन पूरी तरह से तहस-नहस हो गया है। जगह-जगह जलभराव होने के कारण अब बाढ़ ग्रसित इलाकों में महामारी फैलने की आशंका हैं। इसी कारण लोग अब पहले से ज्यादा भी भयभीत हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालयल फिलहाल अभी चुप है लेकिन चेन्नई के स्थानीय लोगों को लगता है कि पानी कम होने में अभी भी वक्त लग सकता है लेकिन पानी भरने के कारण मलेरिया और डेंगू जैसी महामारी जलभराव वाले इलाकों में फैलने के डर से वो लोग डरे हुए हैं। हालांकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उसने चिकित्सा शिविर लगाए हैं।
अब तमिलनाडु में महामारी का खतरा
मालूम हो भारी बारिश के कारण बेघर हुए लोग राजधानी चेन्नई में 9,100 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं और उन्हें चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications