तमिलनाडु: तेज रफ्तार बसें आपस में टकराईं, सामने आया खौफनाक VIDEO
नई दिल्ली, 18 मई: तमिलनाडु के सलेम जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां दो बसों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में कई कॉलेज छात्रों समेत 30 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें सलेम और एडप्पाडी के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। वहीं दूसरी ओर ये घटना बस के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक एडप्पाडी-शंकरी राजमार्ग पर कोझीपनई बस स्टॉप के पास दोनों बसें पहुंची थीं, तभी उनमें आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आगे वाले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और एक बस का ड्राइवर अपनी सीट से उछलकर दूसरी ओर जा पहुंचा। इस घटना में घायल तीन यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वो इस घटना में मामला दर्ज कर जांच कर रहे हैं। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल की जा रही।












Click it and Unblock the Notifications