Tamil nadu में कांग्रेस की जीत के बीच फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, कहा- 'ऐसा भारत बनाएंगे जहां...'
तमिलनाडु के इरोड विधानसभा उपचुनाव का परिणाम कांग्रेस के खाते में गया। इसी बीच फारूक अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया कि हम मिलकर शांति और सद्भाव में रह सकने वाले मजबूत भारत का निर्माण कर सकते हैं।

Farooq Abdullah big statement: पूर्वोत्तर राज्यों के विधानसभा चुनाव में ज्यादा ख़ास प्रदर्शन न करने वाली कांग्रेस के लिए तमिलनाडु से अच्छी खबर आई। इरोड उपचुनाव का नतीजा कांग्रेस के खाते में गया। इसी बीच जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा साथ में मिलकर शांति और सद्भाव में रह सकने वाले मजबूत भारत का निर्माण कर सकते हैं। यहां कांग्रेस की जीत के लिए सीएम एमके स्टालिन को भी बधाई दी।

पूर्वोत्तर राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा पांच राज्यों के उपचुनाव के नतीजे भी आ गए। जिसमें तमिलनाडु की चर्चित इरोड सीट पर कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया। यहां सीएम एमके स्टालिन का बर्ड डे सेलिब्रेट करने पहुंचे जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया। कांग्रेस की जीत के बीच एमके स्टालिन को बधाई दी और बोले कि उन्होंने राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में जो अद्भुत काम किए हैं। अप्रत्यक्ष तौर पर अब्दुल्ला ने अपने बयान के जरिए कांग्रेस की जीत के लिए सीएम के कामों को आधार बताया।
इसके अलावा फारुख अब्दुल्ला ने मजबूत भारत निर्माण और शांति सद्भाव का भी जिक्र किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि साथ मिलकर एक मजबूत भारत का निर्माण किया जा सकता हैं। जहां हम शांति और सद्भाव में रह सकते हैं। इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे है। एक दिन पहले विपक्ष के संभावित पीएम उम्मीदवार के सवाल पर भी फारुख ने स्टालिन का ही नाम लिया था। यानि द्रमुक के साथ तगड़े गठबंधन की बड़ी लकीर खींची जा सकती हैं। जिससे सभी दक्षिणी राज्यों में मिशन 2024 का संदेश पहुंचे। आपको बता दें कि इरोड पूर्व विधानसभा उपचुनाव में कुल 77 प्रत्याशी मौदान में रहे। मुख्य मुकाबला पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार ईवीके एस एलनगोवन और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के प्रत्याशी के एस थेन्नासारू के बीच रहा है। एलनगोवन को उपचुनाव में (द्रमुक) का समर्थन रहा।












Click it and Unblock the Notifications