कोरोना के चलते राजस्थान और तमिलनाडु में नए साल के जश्न पर लगा बैन
नई दिल्ली। कोरोना का साया नए साल पर भी दिखने लगा है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए तमिलनाडु और राजस्थान में नए साल के जश्न पर रोक लग गया है। कोरोना महामारी की रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए, राजस्थान सरकार ने नए साल की पूर्व संध्या पर दिवाली की तरह बैन लगाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से घर पर नए साल की पूर्वसंध्या मनाने और पटाखे फोड़ने या बाहर इकट्ठा होने से बचने की अपील की।

मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर कहा, "सार्वजनिक स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए, राज्य सरकार ने दीपावली त्योहार के दौरान सख्त निर्णय लिया था और अब इसी तरह का निर्णय अगले साल के लिए लिया गया है।" वहीं तमिलनाडु सरकार ने भी सोमवार को कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के प्रयासों के तहत 31 दिसंबर और 1 जनवरी, 2021 की रात को समुद्र तटों, होटलों, क्लबों और रिसॉर्ट्स पर नए साल की पार्टी करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
Recommended Video
तमिलनाडु सरकार की तरफ से जारी किए गए स्टेटमेंट के मुताबिक इन दिनों समुद्र तटों पर कोई एंट्री नहीं होगी और समुद्र तट की सड़कों, रेस्तरां, होटल, क्लब, रिसॉर्ट्स सहित समुद्र तट पर आधी रात को किसी भी एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications