Tamil Nadu Rains: चेन्नई समेत 22 जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित, बेंगलुरू में जारी किया गया Yellow अलर्ट
Tamil Nadu Rains: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर विकसित हो रहे कम दबाव वाले क्षेत्र के बारे में अलर्ट जारी किया है। इस सिस्टम के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है, जो तमिलनाडु और कर्नाटक को प्रभावित करेगा।
Recommended Video
तमिलनाडु में भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते चेन्नई समेत तमिलनाडु के कई जिलों ने स्कूल और कॉलेज बंद करने की घोषणा की है। कलेक्टर केपी कार्तिकेयन के नेतृत्व में राज्य के शिक्षा विभाग ने कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, रामनाथपुरम, मयिलादुथुराई, तंजावुर, पुदुकोट्टई, अरियालुर, तिरुवन्नामलाई, करूर, वेल्लोर, रानीपेट और तिरुपतुर सहित कई जिलों में शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश घोषित किया है।

रिपोर्ट के अनुसार तिरुवन्नमलाई में,स्कूल और कॉलेज दोनों बंद रहेंगे, जबकि करूर, वेल्लोर, रानीपेट, तिरुपतूर और थूथुकुडी जिलों में, केवल स्कूल बंद रहेंगे। वेल्लोर में तिरुवल्लुवर विश्वविद्यालय ने भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
चेन्नई में केवल स्कूलों में की गई छुट्टी
चेन्नई, जिला कलेक्टर के द्वारा जारी की घोषणा के अनुसार राजधानी चेन्नई में केवल स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे ही रामनाथपुरम मयिलादुथुराई, तंजावुर, पुदुकोट्टई और अरियालुर जिलों के स्कूलों में भी छुट्टियां घोषित की गई हैं।
बेंगलुरू में येलो अलर्ट
वहीं कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है, जिसके चलते 12 दिसंबर, 2024 को कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट वाले जिलों में बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण, तुमकुर, चित्रदुर्ग, चामराजनगर, रामनगर, कोलार, मैसूर, मांड्या और कोडागु शामिल हैं।
तमिलनाडु में कहां-कहां हुई बारिश
तमिलनाडु की बात करें तो हाल की रिपोर्टों के अनुसार कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई है। जिसमें कराईकल में 8 सेमी बारिश हुई है और चेन्नई में आदिरामपट्टिनम, वृद्धाचलम, नागापट्टिनम, तिरुवरूर, कुड्डालोर, पूनमल्ली, रेड हिल्स और नुंगमबक्कम में 5-7 सेमी के बीच बारिश हुई।












Click it and Unblock the Notifications