तमिलनाडु में बारिश का कहर! सेना ने 17 महिलाओं समेत बच्चों को बचाया
तमिलनाडु में लगातार दो दिनों से तेज बारिश का कहर जारी है। जिसके कारण कई नदियों और झीलों का जलस्तर काफी बढ गया है। बाढ़ जैसी स्थिति देखते हुए NDRF और SDRF के 250 जवानों को कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन और तेनकासी जिलों में तैनात किया गया है।
वहीं, भारतीय सेना की राहत टीम को वसईपुरम में सक्रिय किया गया। रात करीब 9 बजकर 30 मिनट तक 17 महिलाओं और बच्चों सहित 13 अन्य को पहले बचाया गया। दूसरे दल ने एक गर्भवती महिला सहित 12 महिलाओं, एक शिशु समेत 6 बच्चों और 12 अन्य को निकाला। इसके साथ ही, 26 महिलाओं, 10 बच्चों और 28 अन्य को बचाया।

7,500 लोगों को निकाला गया
तिरुनेलवेली और थूथुकुडी सहित दक्षिणी तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में गांव, कस्बे, सड़कें और राजमार्ग पिछले दिन की भारी बारिश के बाद उफान पर नदियों की तरह दिख रहे हैं। मूसलाधार बारिश से प्रभावित तमिलनाडु के चार दक्षिणी जिलों के निचले इलाकों में रहने वाले 7,434 लोगों को जिलों में स्थापित 84 राहत केंद्रों में रेफर कर दिया गया है। तूतीकोरिन हवाईअड्डे पर आठ उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जबकि थूथुकुडी जिले में 800 रेल यात्री फंसे हुए हैं।
800 रेल यात्री फंसे, उड़ानें रद्द
क्षेत्र में भारी बारिश जारी रहने के कारण सोमवार को तूतीकोरिन हवाई अड्डे पर कम से कम 8 उड़ानें रद्द कर दी गईं। ट्रेन संचालन भी प्रभावित हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में रेलवे स्टेशनों पर 800 से अधिक यात्री फंसे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications