यूट्यूबर मनीष कश्यप को 14 दिन की रिमांड पर ले गई तमिलनाडु पुलिस, पटना स्पेशल कोर्ट ने दिया आदेश
तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों पर हमले का फर्जी दावे के साथ पुराने वीडियो को शेयर करने के मामले में फंसे यूट्यूबर मनीष कश्यप को पटना की एक विशेष अदालत ने 14 दिन के लिए तमिलनाडु पुलिस की रिमांड पर भेज दिया।

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। उन्हें कोर्ट ने फिर से जेल भेज दिया है। इस बार पटना की विशेष अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान तमिलनाडु पुलिस की ओर मनीष की रिमांड की मांग मंजूर कर ली। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मनीष कश्यप को रिमांड पर लेने के बाद बिहार से तमिलनाडु के लिए रवाना हो गई है।
चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप से इससे पहले आर्थिक अपराध इकाई (EOU Bihar Police) की टीम ने उससे 5 दिन तक गहरी पूछताछ की थी। लेकिन तब मनीष कश्यप का वो मोबाइल बरामद नहीं पाया था, जिससे कथित तौर पर तमिलनाडु से जुडे़ फर्जी वीडियो अपलोड किए गए। पूछताछ के बाद सोमवार को EOU की स्पेशल कोर्ट में मनीष कश्यप को पेश किया गया। इसके बाद SJM आदि देव ने मनीष कश्यप को 14 दिन की हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया।
मंगलवार को तमिलनाडु पुलिस (Tamil Nadu Police) पूछताछ के लिए मनीष कश्यप को लेकर तमिलनाडु के लिए रवाना हुई। बता दें तमिलनाडु में मनीष कश्यप मामले की जांच कर रही पुलिस की एक टीम पहले ही पटना आ गई थी। इस टीम ने पटना की जिला अदालत में मनीष कश्यप को रिमांड पर लेने के लिए याचिका भी दायर की थी। जिसकी मंगलवार को सुनवाई हुई।
यूट्यूबर मनीष कश्यप पर तमिलनाडु के कृष्णागिरी और बरगुर थाने में अलग-अलग मामलों में FIR दर्ज हैं। इन्हीं मुकदमों से जुड़ी पूछताछ के लिए मनीष कश्यप को तमिलनाडु पुलिस रिमांड पर ले गई। इसके लिए तमिलनाडु पुलिस की टीम वहां कि एक अदालत से प्रोडक्शन वारंट लेकर आई थी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications