Tamil Nadu News: तमिलनाडु के चेंगलपट्टू के पास बस खाई में गिरी, एक की मौत, 20 यात्री घायल
Tamil Nadu Road accident News: तमिलनाडु के चेंगलपट्टू के पास एक बस खाई में गिर गई है। जिसमें एक यात्री की मौत हो गई है और 20 यात्री घायल हैं। पुलिस ने कहा कि चेन्नई से कोयंबटूर तक 45 लोगों को ले जा रही एक बस के चेंगलपट्टू जिले के पास पलट जाने और खाई में गिर जाने से एक यात्री की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति की पहचान कन्याकुमारी निवासी मणिकंदन के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब ड्राइवर अरुण कुमार (30) ने चेन्नई-त्रिची राष्ट्रीय राजमार्ग पर पझावेली गांव के बगल में चेंगलपट्टू जिले के पास वाहन से नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद बस खाई में गिर गई।

हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद चेंगलपट्टू तालुक पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति का शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चेंगलपट्टू सरकारी अस्पताल भेज दिया।
इस बीच, दुर्घटना में मामूली रूप से घायल हुए 20 लोगों को चेंगलपट्टू जिले के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने से पहले प्राथमिक उपचार दिया गया। चेंगलपट्टू तालुक पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कहा कि भारी बारिश के कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद चेन्नई-त्रिची राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों दिशाओं में भारी ट्रैफिक जाम लग गया था। जिसको खुलवाया गया। पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications