Tamil Nadu: अन्ना विश्वविद्यालय की छात्रा से यौन उत्पीड़न पर NCW ने लिया संज्ञान, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

Tamil Nadu: अन्ना विश्वविद्यालय चेन्नई की 19 वर्षीय छात्रा के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए तमिलनाडु पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। आयोग ने कहा कि आरोपी एक आदतन अपराधी है और तमिलनाडु पुलिस द्वारा पहले के मामलों पर कार्रवाई न करने से उसे इस तरह के अपराध करने का साहस मिला है।

तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था पर सवाल

एनसीडब्ल्यू ने इस घटना को राज्य में कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति का संकेत बताया है। आयोग की अध्यक्ष विजय रहाटकर ने इसे बेहद चिंताजनक बताते हुए तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक को कई निर्देश जारी किए हैं।

vijaya rahatkar

पीड़िता को मिले नि:शुल्क चिकित्सा और सुरक्षा

आयोग ने डीजीपी को निर्देश दिया है कि पीड़िता को तुरंत निशुल्क चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा प्रदान की जाए। इसके अलावा एफआईआर में BNS 2023 की धारा 71 जोड़ने की सिफारिश की गई है। ताकि आरोपी को कठोर सजा दी जा सके।

पुलिस की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग

एनसीडब्ल्यू ने उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिन्होंने पीड़िता की पहचान सार्वजनिक कर दी। आयोग ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि यह पीड़िता के अधिकारों का हनन है।

आयोग की कड़ी चेतावनी

एनसीडब्ल्यू ने कहा कि तमिलनाडु पुलिस की इस लापरवाही ने न केवल अपराधियों का मनोबल बढ़ाया है। बल्कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंताएं पैदा की हैं। आयोग ने पुलिस को सख्त कदम उठाने और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

यह घटना राज्य में महिला सुरक्षा के प्रति प्रशासन की गंभीरता पर सवाल खड़े करती है और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की आवश्यकता पर बल देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+