तमिलनाडु: पुलिस के हत्थे चढ़े एक करोड़ के जेवर चुराकर भाग रहे मां बेटे

तिरुपति। तमिल नाडू में हाल ही में लगभग 1 करोड़ रुपये के जेवरात चोरी हुए थे। ऐसे में अब जाकर आंध्रप्रदेश के तिरुपति से चोरों को पकड़ लिया गया है। ये चोर एक मां बेटे की जोड़ी है जिनके पास से अब तक 60 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 46 साल की शमा और उसके बेटे मोहम्मद सलीम को तिरुपति से गिरफ्तार किया है। दरअसल उनके संदिग्ध बर्ताव के कारण पुलिस को उनपर शक हुआ और उनके पास एक भारी भरकम बैग था जिससे पुलिस का शक यकीन में बदल गया।

tamil nadu mother son who stole 1 crore jewellery finally got caught

पुलिस ने दोनों के धर दबोचा और उनके पास से 60 लाख के जेवरात बरामद किए। खबर है कि 1 करोड़ के जेवरातों में से शमा के दूसरे बेटे फिरोज ने कुछ पैसे अपने और अपने दोस्तों के लिए निकालकर बाकी उन्हें दे दिए थे। तब से लेकर अब तक दोनों मां बेटे इन जेवरों को बेचने की जुगाड़ में लगे हुए थे। मामले में कुछ 6 लोगों के खिलाफ जांच चल रही है।

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी परिवार ने मिलकर इस तरह की हरकत को अंजाम दिया हो। पहले भी कई मामलों में बाप बेटे, मां बेटे आदि को इस तरह की डकैतियां करते देखा गया है। आधिकतर मामलों में चोरी की राशि बहुत अधिक थी। फिलहाल पुलिस महिला के दूसरे बेटे और उसके दोस्तों को खोजने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें- Alert! इस तरह OTP नंबर चोरी कर हैकर्स खाली कर रहे हैं आपका बैंक अकाउंट, रखें ये सावधानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+