तमिलनाडु: बोल्डर गिरने से खदान में फंसे कई मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF को लगाया गया
चेन्नई, 15 मई: तमिलनाडु में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हुआ, जहां खदान में पत्थर गिरने से वहां पर कई मजदूर फंस गए। शुरुआत में स्थानीय प्रशासन ने अपने स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया, लेकिन पत्थर बड़ा होने की वजह से उनको दिक्कतें आ रही थीं। इसके बाद एनडीआरएफ से मदद मांगी गई। एनडीआरएफ ने अभी तक दो लोगों को खदान से निकाला है, जबकि चार लोग अभी भी फंसे हैं, जिनको निकालने की कोशिश की जा रही है।
Recommended Video

डीआईजी प्रवेश कुमार के मुताबिक तिरुनेलवेली जिले के पोन्नाकुडी के एक खदान में बड़ा पत्थर गिर गया। जिसमें 6 लोगों के फंसे होने की आशंका थी, जिसमें से दो लोगों को बचा लिया गया है। घटना के बाद ही बचाव अभियान के लिए अरक्कोनम से एनडीआरएफ की टीमों को बुलाया गया था। अभी उसकी 4वीं बटालियन के 30 कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हैं।
मामले में एनडीआरएफ ने कहा कि बोल्डर के 300 फीट नीचे गिरने के कारण कई लोग खदान में फंस गए थे। उन्होंने एक कंट्रोल रूप स्थापित कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 24*7 के आधार पर कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है। वहीं जिन दो लोगों को रेस्क्यू किया गया था, उनको हल्की चोटें आई थीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जल्द ही अन्य लोगों को भी निकाल लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications