जयललिता को है एक खास कुर्सी से प्यार..जानिए क्यों?
चेन्नई। आज एक बार फिर से सीएम जे जयललिता ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने स्प्ष्ट बहुमत पाकर लगातार दूसरी बार सीएम की कुर्सी पर कब्जा किया है। एमजी रामचंद्रन के बाद जयललिता लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता में आने वाली राजनेता बन गई हैं।
जयललिता छठींं बार सीएम पद की शपथ लेंगी। राजनेता से इतर जयललिता की छवि एक बेहद ही शौकिन मिजाज वाली महिला की रही हैं। उन्हें साड़ी, गहनों और सैंडल्स का काफी शौक है लेकिन इन सबके अलावा उनकी लाइफ में एक खास कुर्सी का भी महत्व है। जी हां उनके लिए एक स्पेशल कुर्सी बनायी गई है जो कि हर उस जगह रहती है जहां-जहां जयललिता जाती हैं।
ये कुर्सी खास तरह की लकड़ी सागौन की बनी हुई है जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख के आस-पास है। दरअसल जयललिता को पैर का गठिया है, ऐसे में उनके घुटने में काफी दर्द रहता था जिसे दूर करने के लिए डाक्टर ने उन्हें एक विशेष तरह की कुर्सी पर बैठने की सलाह दी जिसके बाद इस स्पेशल चेयर का निर्माण हुआ और उसके बाद जयललिता जहां-जहां जाती है, उनकी कुर्सी भी उनके साथ-साथ जाती है।













Click it and Unblock the Notifications