'हमारे सभी बिलों पर हस्ताक्षर करें और अपना पद त्यागें', तमिलनाडु राज्यपाल के खिलाफ चेन्नई में लगे पोस्टर
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और राज्यपाल के बीच तनातनी देखने को मिल रही है। राज्यपाल आरएन रवि द्वारा 10 विधेयकों को लौटाए जाने पर एमके स्टालिन ने राज्य विधानसभा के सदन में शनिवार को नाराजगी जताई। इसके बाद, चेन्नई में जगह-जगह तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के खिलाफ पोस्टर चस्पा दिखे।
पोस्टर में लिखा गया कि हमारे सभी बिलों पर हस्ताक्षर करें और अपना पद त्यागें। पोस्टर पर सीएम एमके स्टालिन, उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन समेत अन्य पार्टी सदस्यों की तस्वीरें नजर आ रही हैं।

'राज्यपाल को बताया था तानाशाह'
आपको बता दें कि इससे पहले, 8 अप्रैल को भी तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि पर निशाना साधने वाले पोस्टर चेन्नई में देखे गए थे। जब मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि राज्यपाल को खुद को महान तानाशाह नहीं समझना चाहिए। पोस्टरों में एमके स्टालिन के चेहरे और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के झंडे के साथ तानाशाह रवि और गेटआउटरावी नारे लगे हुए थे।
क्या है बिल का मामला?
दरअसल, 2020 और 2023 में सदन द्वारा 2-2 विधेयकों को मंजूरी दी गई थी। इसके अलावा पिछले साल छह अन्य विधेयक पारित किए गए थे, लेकिन राज्यपाल ने सभी विधेयकों को वापस लौटा दिया। सीएम ने आरोप लगाया कि गैर-बीजेपी शासित राज्यों को केंद्र द्वारा नियुक्त राज्यपालों के जरिए निशाना बनाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications