नीट परीक्षा के लिए राज्य से बाहर जाने वाले छात्रों को ट्रेन टिकट और एक हजार रुपए देगी तमिलनाडु सरकार
चेन्नई। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में बैठने के लिए दूसरे प्रदेश केरल या अन्य जगहों को जाने वाले छात्रों को तमिलनाडु सरकार सेंकड क्लास का ट्रेन टिकट और 100 रुपए देगी। सरकार की ओर से बताया गया है कि 1500 छात्रों को ये मदद दी जा रही है। तमिलनाडु के छात्रों को केरल, सिक्किम और राजस्थान में नीट परीक्षा के लिए जाना होगा।

टी.टी.वी. दिनाकरन की अगुवाई वाले अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) ने भी शुक्रवार को घोषणा की कि तमिलनाडु के जिन नीट उम्मीदवारों को पड़ोसी केरल में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं, उन्हें पार्टी ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराएगी। मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी NEET की परीक्षा 6 मई को होगी












Click it and Unblock the Notifications